फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: bela textile hub become create history for bag manufacture thousand employe get job

Bihar: मुजफ्फरपुर का टेक्सटाइल पार्क बना रोजगार हब, गढ़ रहा औद्योगिक इतिहास; 30 हजार लोगों को मिला काम

Sat, 21 Jun 2025 04:21 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Jun 2025 04:21 PM IST
सार

Bihar: डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि जिले में पहले से दो बैग निर्माण यूनिट कार्यरत थीं। एक टेक्सटाइल पार्क में और दूसरी बेला औद्योगिक क्षेत्र में। हाल ही में, 14 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेला में स्थापित एक नई यूनिट का उद्घाटन किया। इसके मात्र छह दिन बाद टेक्सटाइल पार्क में तीसरी यूनिट की स्थापना की गई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news: bela textile hub become create history for bag manufacture thousand employe get job
टेक्सटाइल पार्क बना एम्प्लॉयमेंट हब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित टेक्सटाइल पार्क अब एक बड़े रोजगार केंद्र के रूप में उभर चुका है। यहां अब तक लगभग 30 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार मिल चुका है। खास बात यह है कि यह क्षेत्र अब बैग निर्माण उद्योग का प्रमुख हब बनता जा रहा है, जिससे युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

हाल ही में टेक्सटाइल पार्क में नई बैग निर्माण यूनिट की शुरुआत की गई है। अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित यह यूनिट करीब 48 हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में फैली हुई है। यहां हर साल 8.4 लाख बैगों का निर्माण किया जाएगा। इन बैगों को जूट, पैराशूट फैब्रिक, कॉटन और अन्य टिकाऊ सामग्रियों से तैयार किया जा रहा है, जिससे यह यूनिट पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों के निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रही है। यूनिट में कुल 3500 सिलाई मशीनें लगाई गई हैं, जिनके माध्यम से 8 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है। वहीं, परिवहन, फुटकर बिक्री और कच्चे माल की आपूर्ति जैसे परोक्ष क्षेत्रों से करीब 22 हजार लोग रोजगार से जुड़े हैं।

विज्ञापन

बिहार को दिला रहा औद्योगिक पहचान
मुजफ्फरपुर का टेक्सटाइल पार्क न केवल जिले को औद्योगिक पहचान दिला रहा है, बल्कि बिहार की आर्थिक और रोजगार संरचना को भी सशक्त बना रहा है। यहां बने बैगों की मांग देश-विदेश में लगातार बढ़ रही है। बैगों का निर्यात नेपाल, भूटान, म्यांमार के साथ-साथ मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और असम जैसे राज्यों में भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: हाफ डे स्कूल समेत 15 मांगों को लेकर शिक्षक आंदोलन की राह पर, डीएम को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की दी चेतावनी

डीएम ने दी जानकारी
मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि जिले में पहले से दो बैग निर्माण यूनिट कार्यरत थीं। एक टेक्सटाइल पार्क में और दूसरी बेला औद्योगिक क्षेत्र में। हाल ही में, 14 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेला में स्थापित एक नई यूनिट का उद्घाटन किया। इसके मात्र छह दिन बाद टेक्सटाइल पार्क में तीसरी यूनिट की स्थापना की गई है। अब तक मुजफ्फरपुर में तीन और पटना के बिहटा में एक यूनिट की स्थापना हो चुकी है। इनसे कुल 27 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल चुका है। इन फैक्ट्रियों में निर्मित बैग हल्के, मजबूत और उपयोग में आसान हैं। साथ ही, ये पर्यावरण के अनुकूल भी हैं, जिससे इनकी मांग प्लास्टिक बैग के विकल्प के रूप में तेजी से बढ़ रही है।

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
स्थानीय युवाओं के लिए यह टेक्सटाइल पार्क एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। अन्य जिलों और राज्यों से भी लोग यहां आकर आजीविका के नए अवसर तलाश रहे हैं। इन प्रयासों से बिहार, विशेषकर उत्तर बिहार, औद्योगिक विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed