{"_id":"6a7831f2e7c8b4cb850e846c","slug":"muzaffarpur-bihar-news-ammonia-gas-leak-from-ice-factory-located-close-to-kanwariya-route-fire-brigade-control-situation-under-control-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4592818-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कांवरिया पथ के पास बर्फ फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, एक घंटे बाद पाया काबू; टली बड़ी अनहोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कांवरिया पथ के पास बर्फ फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, एक घंटे बाद पाया काबू; टली बड़ी अनहोनी
Sun, 09 Aug 2026 01:51 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:51 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर स्थित बर्फ फैक्ट्री में वॉल्व खराब होने से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। तेज गंध से अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रिसाव रोककर परिसर को पानी से सुरक्षित किया। जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
अमोनिया गैस का रिसाव से हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित अघोरिया बाजार रोड के पास रविवार को एक बर्फ फैक्टरी से अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। गैस की तेज गंध आसपास के इलाके में फैलते ही हड़कंप मच गया और लोगों में अफरातफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गैस रिसाव पर काबू पा लिया। इसके बाद पूरे परिसर में पानी का छिड़काव कर उसे सुरक्षित किया गया।
विज्ञापन
घटना स्थल से महज कुछ कदम की दूरी पर कांवरिया पथ है, जहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम मंदिर की ओर जा रहे थे। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही फैक्टरी में मौजूद कर्मचारी बाहर निकल आए, जबकि आसपास के लोग भी सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। प्राथमिक जांच में पता चला कि फैक्टरी की गैस पाइपलाइन के वॉल्व में खराबी आने के कारण अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। अग्निशमन विभाग की टीम ने खराब वॉल्व को हटाकर रिसाव को तुरंत बंद कर दिया।
विज्ञापन
पढे़ं: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, मॉर्निंग वॉक पर निकलीं तीन महिलाओं को कुचला; तीनों की मौत
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड के कर्मी विश्वजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अमोनिया गैस तेजी से आसपास फैल रही थी, लेकिन समय रहते उसे रोक दिया गया। इसके बाद करीब एक घंटे तक पूरे परिसर में पानी का छिड़काव कर गैस के प्रभाव को समाप्त किया गया। गैस के प्रभाव से आसपास के कुछ पेड़-पौधे प्रभावित हुए हैं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है।