फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : bride groom marriage cancelled due to lehenga design and lehenga clothes

Bihar News : शादी में दूल्हा लेकर आया ऐसा गिफ्ट कि देखते ही भड़क गई दुल्हन; दरवाजे से लौटा दी बारात

Sat, 01 Mar 2025 06:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 01 Mar 2025 06:51 AM IST
सार

Bride Groom :एक शादी के दौरान कुछ ऐसी नोकझोंक हुई कि किसी के संभाले, मामला नहीं संभला। दुल्हन ने वर पक्ष के लाए कपड़े को लेकर आपत्ति दर्ज कराई और कुछ लोगों ने साथ दे दिया। इसके बाद वह किसी के समझाने से नहीं मानी।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : bride groom marriage cancelled due to lehenga design and lehenga clothes
बारात में आए लोग खाना खा रहे थे और वरमाला के बाद मामला गरमा गया।

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दुल्हन ने अपनी शादी सिर्फ इसलिए तोड़ दी, क्योंकि दूल्हा और उसके परिवार की ओर से उपहार में लाया गया लहंगा दुल्हन को पसंद नहीं आया। कपड़े की गुणवत्ता खराब होने के कारण दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। यह पूरा मामला देवरिया थाना क्षेत्र के बंदी गांव का है। वैशाली जिले के लालगंज से आई एक बारात में उस समय अफरातफरी मच गई, जब बारात के खाने के बाद देर रात दुल्हन ने ड्रेस को नापसंद किया।

विज्ञापन


लहंगे के फेर में पहले तो दोनों पक्षों के बीच खूब नोकझोंक हुई और अंततः खराब कपड़े के कारण लड़की ने शादी से इनकार कर दिया और शादी तोड़ दी। यही नहीं, इस दौरान दुल्हन के परिवारवालों ने दूल्हा सहित करीब आधे दर्जन बारातियों को बंधक बना लिया। मामले में स्थानीय लोगों द्वारा सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन लड़की वाले मानने को तैयार नहीं थे। सूचना मिलने पर देवरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। काफी मशक्कत के बाद लड़की वालों ने लड़के पक्ष से 40 हजार रुपये लेकर दूल्हा और बारातियों को छोड़ दिया और फिर सभी अपने-अपने घर लौट गए।

विज्ञापन

लहंगा पसंद नहीं तो लड़की ने तोड़ी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हा और बारातियों को छोड़ दिया गया

दरअसल, वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एतवारपुर पकड़ी निवासी हरिहर राम के पुत्र विकास कुमार की शादी मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना के बंदी निवासी मोहन राम की पुत्री आशा कुमारी से आठ महीने पहले तय हुई थी। रात को बारात आई थी और सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी दौरान जयमाला के बाद दूल्हा मंडप में गया, जहां वर पक्ष द्वारा लाए गए लड़की के लिए लहंगे को देख कर वधू यानी लड़की पक्ष के लोग नाराज हो गए। दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। खराब लहंगा देखकर लड़की भड़क गई और दुल्हन ने तुरंत शादी से इनकार कर दिया। पूरे मामले में देवरिया थाना के थानाध्यक्ष रामविनय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने शादी करने पर सहमति नहीं जताई। लड़की पक्ष द्वारा बंधक बने दूल्हा और बारातियों को छोड़ दिया गया है। कुछ सामान की खराबी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद बारात वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed