फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: youth body found near railway station in murliganj madhepura bihar police investigation

Bihar News: रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, सिर और चेहरे पर गहरे जख्म के निशान; हत्या की आशंका

Sat, 12 Apr 2025 12:45 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 12 Apr 2025 12:45 PM IST
सार

रेलवे ट्रैक किनारे युवक की लाख देख इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस की जांच में पता चला कि युवक पूर्णिया का रहने वाला है। कुछ लोग युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar News: youth body found near railway station in murliganj madhepura bihar police investigation
घटनास्थल पर मौजूद लोग

विस्तार

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज रेलवे स्टेशन से पूरब शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखे जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत मुरलीगंज थाना पुलिस को दी। सूचना पर मुरलीगंज थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के बरहरा कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत रंजीत कुमार के पुत्र संजीत कुमार (25) के रूप में की है। युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर जख्म के निशान मिले। लोगों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया। , जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसे जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह टहलने निकले कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा देखा। पहले किसी ने अधिक ध्यान नहीं दिया, लेकिन पास जाकर देखा तो स्थिति संदिग्ध नजर आई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर शव मिलने की खबर से आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। लोग घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है, ताकि विस्तृत जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद लोग

घटनास्थल पर मौजूद लोग

 

पोस्टमार्टम की हो रही प्रक्रिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुरलीगंज थाना के एएसआई जलधर यादव ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है। जीआरपी के साथ समन्वय कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

चिराग बोले- जंगलराज का भी क्राइम बुलेटिन जारी करें तेजस्वी यादव, 1990 में जो बिहार से गए, वह नहीं लौटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed