फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :accused died suspicious circumstance police investigate recently come to jail

Bihar: जेल से छूटे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, कर्ज व पारिवारिक विवाद से तंग होकर आत्महत्या की आशंका

Sat, 26 Jul 2025 01:09 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 26 Jul 2025 01:09 PM IST
सार

Bihar: थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। शव को देखने पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने का दावा किया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :accused died suspicious circumstance police investigate recently come to jail
संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित जियालाल चौक में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में हुई है, जो विनोद कुमार राय का पुत्र था। सूरज हाल ही में एक चर्चित हत्या मामले में जेल से छूटकर घर लौटा था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उस पर कई लोगों का कर्ज बकाया था और कर्जदाताओं का उस पर लगातार दबाव बना हुआ था। साथ ही, पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी और हाल के दिनों में दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन्हीं कारणों से आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पढ़ें: ऑटो चालक की संदिग्ध हालात में मौत, घर में मिला खून से लथपथ शव; पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही मौके पर अहियापुर थाना की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। शव को देखने पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने का दावा किया है। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए हैं। उन्होंने किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

उल्लेखनीय है कि मृतक सूरज कुमार हाल ही में कुख्यात अपराधी राजा ठाकुर की हत्या मामले में जेल में बंद था और कुछ सप्ताह पहले ही रिहा होकर घर लौटा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed