फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Auto driver dies under suspicious circumstances, blood-soaked body found in the house

Bihar: ऑटो चालक की संदिग्ध हालात में मौत, घर में मिला खून से लथपथ शव; पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया

Sat, 26 Jul 2025 01:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 26 Jul 2025 01:03 PM IST
सार

Bihar: पिता ने दावा किया कि उनके गांव का एक युवक बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आता था। एक दिन उनके बेटे ने अपनी पत्नी और ट्यूशन शिक्षक को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद विवाद गहराता चला गया।

विज्ञापन
Bihar: Auto driver dies under suspicious circumstances, blood-soaked body found in the house
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनिया रघुकंठ गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक ऑटो चालक का शव उसके घर से खून से लथपथ हालत में बरामद किया गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या उसकी पत्नी ने की है। उन्होंने बताया कि छह साल पहले मृतक की शादी घटहो थाना क्षेत्र के माधो बिशनपुर निवासी से हुई थी। शादी के बाद से ही दंपति के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद को सुलझाने के लिए महिला के मायके में पंचायत हुई थी और एक बॉन्ड पेपर पर समझौता कर बहू को ससुराल वापस लाया गया था। इसके बाद इस दंपति को दो बच्चे भी हुए।

विज्ञापन


पढ़ें: मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट तैयार, 29 जुलाई को होगा उद्घाटन; 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने दावा किया कि उनके गांव का एक युवक बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने आता था। एक दिन उनके बेटे ने अपनी पत्नी और ट्यूशन शिक्षक को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद विवाद गहराता चला गया। कुछ समय तक ट्यूशन आना बंद हुआ, लेकिन बाद में वह फिर आने लगा, जिससे पारिवारिक कलह और बढ़ गया।

मृतक के पिता ने बताया कि मंगलवार की रात उनका बेटा रोज की तरह ऑटो चलाकर देर रात करीब 12 बजे घर लौटा और वे सो गए। सुबह जब उठे तो देखा कि बहू कमरे के कोने में चुपचाप बैठी थी और बेटा खून से लथपथ हालत में मृत पड़ा था। उसके गले पर निशान भी थे, जिससे गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पिता का कहना है कि उन्हें संदेह है कि बहू ने किसी अन्य व्यक्ति या व्यक्तियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed