फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : accused arrest who threten ljp mla amit kumar police investigate

Bihar Crime: चिराग पासवान के विधायक को फोन पर धमकी देने वाला आरोपी राहुल गिरफ्तार, पुलिस कर रही आगे की जांच

Mon, 01 Dec 2025 12:36 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Mon, 01 Dec 2025 12:36 PM IST
सार

Bihar News: बताया जा रहा है कि पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे जांच चल रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : accused arrest who threten ljp mla amit kumar police investigate
चिराग पासवान के साथ विधायक - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

चिराग पासवान के विधायक को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी राहुल गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक के निजी सचिव ने कुछ दिन पूर्व अहियापुर थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

अहियापुर थाना पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार को मोबाइल लोकेशन के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के श्रमजीवी नगर से दबोचा है। राहुल पर आरोप है कि उसने सीतामढ़ी जिले के बेलसंड से लोजपा (रामविलास) के विधायक अमित कुमार उर्फ रानू को फोन पर धमकी दी थी। मामले में 27 नवंबर को विधायक के निजी सचिव सौरभ कुमार ने थाने में शिकायत दी थी, जिसमें गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन


पढ़ें: मजदूरी विवाद में सरेआम फायरिंग: पूर्णिया में पिस्तौल निकालकर युवक ने बरसाई गोलियां, महिला उत्पीड़न का भी आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे जांच चल रही है। बता दें कि विधायक अमित कुमार रानू मूल रूप से मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित बैकुंठपुरी में रहते हैं।

अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद लगातार छापेमारी की गई और आरोपी को श्रमजीवी नगर से पकड़ा गया। आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed