फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :abbot monastery dead body found in budhi gandak river police investigate

Bihar: महंत की निर्मम हत्या, बूढ़ी गंडक नदी किनारे कीचड़ में मिला शव, इलाके में सनसनी

Sun, 03 Aug 2025 05:17 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 03 Aug 2025 05:17 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड स्थित बहादुरपुर मठ के महंत रामबाबू सिंह की हत्या कर दी गई। उनका शव रविवार सुबह बूढ़ी गंडक नदी के किनारे कीचड़ में सना हुआ मिला।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :abbot monastery dead body found in budhi gandak river police investigate
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड अंतर्गत पानापुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। बहादुरपुर मठ के महंत रामबाबू सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई और उनका शव बूढ़ी गंडक नदी के किनारे कीचड़ में सना हुआ मिला। इस घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि महंत शनिवार रात से ही लापता थे। रविवार सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए नदी किनारे गए, तो उन्हें एक शव दिखा। पास जाकर देखने पर पहचान हुई कि वह शव बहादुरपुर मठ के महंत रामबाबू सिंह का है। शव को मठ से करीब तीन किलोमीटर दूर बूढ़ी गंडक नदी के किनारे फेंका गया था।

मौके पर उमड़ी भीड़, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
घटना की खबर फैलते ही मठ परिसर में हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए। वहीं मृतक महंत के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि महंत मठ में अपने एक सेवक के साथ ही रहते थे और शनिवार रात भोजन के बाद सोने चले गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मधेपुरा में अलग-अलग जगहों पर युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पानापुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और महंत के करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है। मठ से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक इस निर्मम हत्या को लेकर गहरी नाराज़गी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने हत्या की निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed