{"_id":"6a5f61d9e5ab43495d0fb869","slug":"muzaffarpur-bihar-news-13-year-old-minor-girl-abuse-by-five-accused-fir-registered-police-have-launched-an-investigation-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4525607-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नाबालिग को फोन कर घर से बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप; 5 युवकों पर FIR, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नाबालिग को फोन कर घर से बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप; 5 युवकों पर FIR, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
Tue, 21 Jul 2026 08:16 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 08:16 PM IST
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर गांव के पांच युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़िता को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने पीड़िता को रात में फोन कर घर से बाहर बुलाया और फिर घर से करीब 200 मीटर दूर जाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़िता को इलाज के लिए एसकेएमसीएच अस्पताल, मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार के आवेदन पर गांव के पांच युवकों के खिलाफ साहेबगंज थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
रात 11 बजे फोन कर घर से बुलाने का आरोप
बताया जा रहा है कि घटना सोमवार की रात करीब 11 बजे की है। परिवार का कहना है कि आरोपियों में शामिल एक युवक ने पहले किशोरी को फोन कर घर से बाहर बुलाया। इसके बाद पहले से मौजूद अन्य युवकों ने उसे जबरन घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित ले जाकर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।
एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पांच नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी
सरैया एसडीपीओ अभिजीत कौर ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर साहेबगंज थाना में पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: अंतिम सक्षमता परीक्षा का परिणाम आया; पास नहीं कर सके निकाय शिक्षकों का क्या होगा अब?
परिजनों ने पहले भी घर में घुसने की कोशिश का लगाया आरोप
पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी आरोपियों ने उनके घर में घुसने का प्रयास किया था, जिसका उन्होंने विरोध किया था। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।