फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Bank manager robbed Satya Micro Finance Company's office, 3 people arrested with Rs 2.9 lakh

Bihar: बैंक का मैनेजर ही निकला डाका डालने वाला मास्टरमाइंड, दो स्टाफ के साथ मिलकर दिया था कांड को अंजाम

Sun, 02 Jun 2024 10:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 02 Jun 2024 10:36 PM IST
सार

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में माइक्रो फाइनैंस कंपनी के बैंक मैनेजर ने ही दो स्टाफ के साथ मिलकर डाका डाला था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को चोरी के रकम के साथ गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Bank manager robbed Satya Micro Finance Company's office, 3 people arrested with Rs 2.9 lakh
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में सत्या माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में अहले सुबह घुसकर लाखों रुपये की चोरी की घटना हुई थी। पुलिस ने इस मामले का महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। बताया जा रहा है कि माइक्रो फाइनेंस के मैनेजर ने खुद ही अपने दफ्तर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में तीन अपराधियों को पकड़ा है। साथ ही चोरी में इस्तेमाल हथौड़ी, ताला और अन्य सामग्री बरामद की गई है। इसके अलावा चोरी किए गए कुल ₹2.9 लाख रुपये भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए अपराधियों में बैंक का मैनेजर सोनू निगम उर्फ सोनू ठाकुर है जो कि सुपौल जिले का निवासी है। जबकि अन्य उसके अन्य सहयोगियों में संतोष कुमार राय कांटी का निवासी है और एक अन्य स्टाफ सुजीत कुमार सकरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है जो खुद बैंक का कर्मी है। बताया जा रहा है कि तीनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

 

Muzaffarpur: Bank manager robbed Satya Micro Finance Company's office, 3 people arrested with Rs 2.9 lakh
आरोपियों के पास से बरामद चोरी की रकम और अन्य सामान - फोटो : अमर उजाला

पूरे मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ईस्ट 2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 31 मई को देर रात एक निजी फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में दो लाख नौ हजार रुपये की चोरी की घटना हुई थी। उसमें बैंक में घुसकर चोरी की गई थी। उसके बाद इस मामले में कांड दर्ज करके कार्रवाई शुरू की गई। इस मामले में एसएचओ सकरा राजू पाल के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच शुरू की, जिसके बाद कांड में संलिप्त तीन अपराध को पकड़े गए।

पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली थी कि निजी फाइनेंस कंपनी का मैनेजर सोनू निगम उर्फ सोनू ठाकुर ही इस कांड का मास्टरमाइंड है। साथ ही उसके स्टाफ के संतोष कुमार और सुजीत कुमार शामिल हैं। उन लोगों ने चोरी की घटना को मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि तीनों ने मिलकर चोरी की और फिर ₹2.9 रुपये को अपने-अपने हिस्से में बांट लिया था, जिसको पुलिस ने बरामद किया है। घटना में सभी आरोपियों ने अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed