{"_id":"66f40894850add145f0d0bb7","slug":"muzaffarpur-alcohol-was-being-smuggled-in-unique-way-in-truck-consignment-worth-20-lakhs-seized-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुजफ्फरपुर में शराब की ऐसे तस्करी देख उत्पाद विभाग भी हैरान, खोजने में लगे कई घंटे; 20 लाख की खेप जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुजफ्फरपुर में शराब की ऐसे तस्करी देख उत्पाद विभाग भी हैरान, खोजने में लगे कई घंटे; 20 लाख की खेप जब्त
Wed, 25 Sep 2024 06:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 25 Sep 2024 06:27 PM IST
सार
Muzaffarpur News: उत्पाद विभाग के सहायक उपायुक्त विजय शेखर दुबे ने बताया कि यूपी की नंबर प्लेट के ट्रक से पंजाब निर्मित शराब की बड़ी खेप जब्त की गई है। तस्करों ने शराब छिपाने के लिए चतुराई भरा तरीका अपनाया था।
विज्ञापन
इसी ट्रक में छिपाई गई थी अवैध शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थानाक्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी शराब की खेप बरामद की है। अंबारा चौक के पास स्थित एक लाइन होटल के पास से एक ट्रक में छिपाई गई 20 लाख रुपये की अवैध शराब पकड़ी गई। तस्करों ने शराब छिपाने के लिए एक बेहद अनोखा तरीका अपनाया था, जिसे देखकर विभाग भी हैरान रह गया।
विज्ञापन
कैसे छिपाई गई थी शराब?
जानकारी के मुताबिक, तस्करों ने ट्रक को खाली दिखाने के लिए ऊपर से एक बड़ा तिरपाल बिछा दिया था, ताकि किसी को शक न हो। शराब को छिपाने के लिए ट्रक के अगले हिस्से में एक विशेष लोहे का चैंबर (तहखाना) भी बनाया गया था। इस चैंबर को ढूंढ़ने में उत्पाद विभाग की टीम को एक घंटे से अधिक का समय लग गया। जब तक टीम पूरी तरह जांच करती, तस्कर और ट्रक चालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
उत्पाद विभाग की कार्रवाई
उत्पाद विभाग के सहायक उपायुक्त विजय शेखर दुबे ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में यूपी की नंबर प्लेट के ट्रक से पंजाब निर्मित शराब की बड़ी खेप जब्त की गई है। तस्करों ने शराब छिपाने के लिए चतुराई भरा तरीका अपनाया था, लेकिन विभाग की सतर्कता से यह चालाकी बेनकाब हो गई। जब्त शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इसे लोकल स्तर पर सप्लाई करने की योजना थी। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम शराब तस्करों की पहचान में जुट गई है। मामले में फरार चालक और तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और उत्पाद विभाग मिलकर कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन