फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: After suspicious death of newly married woman, in-laws burnt her body, accused of murder

Dowry Death: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद ससुराल वालों ने जलाई लाश, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया

Fri, 16 Aug 2024 05:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 16 Aug 2024 05:48 PM IST
सार

Muzaffarpur News: बरियारपुर थाना एसएचओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक नव विवाहिता जिसकी शादी दो महीने पूर्व हुई थी, उसकी मौत के बाद बिना पुलिस को सूचना दिए शव को जलाया गया है। मायके वालों ने हत्या किए जाने की शिकायत दर्ज कराए जाने के लिए भी आवेदन दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur: After suspicious death of newly married woman, in-laws burnt her body, accused of murder
मृतका निशा कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुजफ्फरपुर में एक नव विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो जाने के बाद शव को आनन-फानन में जलाए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना जिले के सकरा प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर थानाक्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि दहेज को लेकर मृतका के ससुराल वालों ने दबाव बनाया था। जब दहेज में दो लाख रुपये नहीं मिले तो उसकी हत्या कर दी गई। घटना को लेकर मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों और पति पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, निशा कुमारी (मृतका) की शादी बीते दो महीने पूर्व बरियारपुर थानाक्षेत्र निवासी जितेंद्र मुखिया नाम के युवक से बड़ी धूम-धाम से हुई थी। निशा के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के ऊपर दो लाख रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हालांकि शादी में बाइक और दहेज के लिए रुपये भी दिए गए, लेकिन फिर भी दहेज लोभी अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन




इसी बीच आज निशा की हत्या कर उसके शव को जला दिया गया, जिसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा परिजनों को दी गई। वहीं, परिजन जब बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि निशा कुमारी की लाश जलाई जा चुकी है। लेकिन इसकी जानकारी मृतका के परिजनों को नहीं दी गई। इसे लेकर मृतका के सभी परिजनों ने बरियारपुर थानाक्षेत्र में ससुराल पक्ष के लोग और पति पर हत्या किए जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
पूरे मामले में बरियारपुर थाना एसएचओ चांदनी कुमारी सांवरिया ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि थानाक्षेत्र में एक नव विवाहिता जिसकी शादी दो महीने पूर्व हुई थी। उसकी मौत के बाद बिना पुलिस को सूचना दिए शव को जलाया गया है। मायके वालों ने हत्या किए जाने की शिकायत दर्ज कराए जाने के लिए आवेदन दिया है। पति और पत्नी के बीच में भी विवाद की जानकारी मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं, दहेज को लेकर दबाव बनाए जाने की भी बात मृतका के परिजनों द्वारा कही गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed