फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Youth Accused of Trapping Cousin Sister-in-Law in Love Affair Flees After Marriage Promise

Bihar: चचेरे भाई की साली को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा, नाबालिग को बेसहारा छोड़ फरार; गांव में आक्रोश

Thu, 23 Apr 2026 08:58 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 08:58 PM IST
सार

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले में युवक पर नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देने और छोड़कर फरार होने का आरोप लगा है। पीड़िता गांव में न्याय की मांग कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Youth Accused of Trapping Cousin Sister-in-Law in Love Affair Flees After Marriage Promise
ग्रामीणों में भारी आक्रोश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्वी चंपारण जिले के एक गांव से चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक पर नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देने और बाद में उसे छोड़कर फरार होने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन


दो साल से चल रहा था प्रेम संबंध
जानकारी के अनुसार, आरोपी लड्डू कुमार और पीड़िता के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध था। रिश्तेदारी के कारण युवक का युवती के घर आना-जाना भी था, जिससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पीड़िता अनाथ बताई जा रही है, जिसने भरोसा कर युवक के साथ जाने का फैसला किया। आरोप है कि युवक उसे गुजरात के सूरत ले गया, जहां मंदिर में शादी का नाटक रचा गया और उसे पत्नी के रूप में स्वीकार करने का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन


स्टेशन पर मोबाइल छीनकर छोड़ा
पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद आरोपी उसे मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन लेकर आया। यहां उसने उसका मोबाइल फोन छीन लिया ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके। इसके बाद उसे टैंपू से गांव भेज दिया और खुद फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में नहीं मिली एंट्री
गांव पहुंचने पर जब पीड़िता आरोपी के घर गई तो परिजनों ने उसे अंदर घुसने नहीं दिया और बाहर निकाल दिया। दस्तावेजों के अनुसार, पीड़िता नाबालिग है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।


ये भी पढ़ें-   प्रदेश में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, 700-800 जोखिम भरे स्थानों पर लगेंगे आईटीएमएस

ग्रामीणों में भारी आक्रोश 
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। महिलाएं भी पीड़िता के समर्थन में सामने आकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे हैं, लेकिन आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसका मोबाइल बंद है।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed