फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Mumbai Boat Accident Misfortune took away Delhi from Mumbai youth from Bihar died in boat accident

Mumbai Boat Accident: दिल्ली से दुर्भाग्य खींच ले गया मुंबई, नाव हादसे में गई बिहार के युवक की जान, एक बचा

Thu, 19 Dec 2024 02:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 19 Dec 2024 02:14 PM IST
सार

मुंबई नाव हादसे में बिहार के दो युवक शिकार हुए थे, जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप में इलाजरत है। मृतक मो. रेहान शहर के चर्चित खालसा रेडीमेड गारमेंट में बतौर सेल्स मैनेजर का काम करता था।

विज्ञापन
Mumbai Boat Accident Misfortune took away Delhi from Mumbai youth from Bihar died in boat accident
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी क्षेत्र के रहने वाले मो. रेहान की मुंबई में मौत हो गई। वह सोमवार को ही मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया घूम रहा था। इस नाव हादसे में कुल 13 लोग की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे, जिसमें रेहान का एक दोस्त भी शमिल था और दिल्ली घूमने के बाद मुंबई गया था और इसी दौरान हादसा हो गया। रेहान की मौत से परिजन में मची चीत्कार और रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


आपको बता दें, इस हादसे में मुजफ्फरपुर जिले के दो युवक शामिल थे, जिसमें एक की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप में इलाजरत है। मृतक मो. रेहान शहर के चर्चित खालसा रेडीमेड गारमेंट में बतौर सेल्स मैनेजर का काम करता था और वह अपने दोस्त हर्ष कुमार के साथ पहले दिल्ली गया और फिर वहां से मुंबई घूमने के लिए गया था, इस बीच घटना घट गई। इस घटना से परिजनों में मातम छा गया है और घर में परिजन को ढाढ़स बढ़ाने के लिए लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन


मृतक रेहान के पिता ने बताया कि वह 11 दिसंबर को अपने शॉप के ऑनर के साथ में पहले दिल्ली में गया था घूमने के लिए। फिर उसके बाद मुंबई गया। कल रात को इस मामले की भी जानकारी मुंबई पुलिस से नगर थाना को और फिर नगर थाना की पुलिस ने हमें बताया कि घटना हुई है। हमारा लड़का सोमवार को मुंबई गया था और इसी दौरान घटना हो गई। रेहान की मौत से परिजनों में मातम छा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed