फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari stirs after pistol found in madrasa, police search operation underway Bihar News

Bihar: मोतिहारी के मदरसे में पुलिस की बड़ी छापेमारी, पिस्टल समेत संदिग्ध सामान बरामद; क्या है PFI कनेक्शन?

Sun, 05 Apr 2026 04:54 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 04:54 PM IST
सार

मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र स्थित मदरसे में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पिस्टल व संदिग्ध सामान बरामद किया। बड़ी साजिश की आशंका के बीच जांच तेज कर दी गई है। 

विज्ञापन
Motihari stirs after pistol found in madrasa, police search operation underway Bihar News
चकिया स्थित मदरसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मोतिहारी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चकिया थाना क्षेत्र स्थित एक मदरसे में छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक पिस्टल सहित कुछ संदिग्ध और आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि यहां किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को इनपुट मिला था कि मदरसा परिसर में आपराधिक गतिविधियों की साजिश रची जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल बरामद वस्तुओं के उपयोग को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। उनका कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी सामानों की बारीकी से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इसी मदरसे से कुछ दिन पहले पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े आरोपी उस्मान सुल्तान उर्फ याकूब को गिरफ्तार किया गया था। इस वजह से यह मामला और भी संवेदनशील माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सहरसा में फिल्मी स्टाइल से लूट: ओवरटेक कर व्यापारी को मारी गोली, 38 हजार रुपये लूटे; पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है और संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी जारी है। साथ ही, चकिया थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed