फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari police brutally beat up a man after locking him up in custody, released him after taking Rs. 5000

Corruption: मोतिहारी पुलिस ने शख्स को हाजत में बंद कर क्रूरता से पीटा, पांच हजार लेकर छोड़ा; पीड़िता का आरोप

Sat, 03 Aug 2024 02:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 03 Aug 2024 02:15 PM IST
सार

Motihari News: मोतिहारी पुलिस पर भ्रष्टाचार समेत गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला का कहना है कि थानेदार ने उसके पति को घर से ले जाकर हाजत में बंदकर जमकर पीटा। फिर उसे छोड़ने के एवज में 15 हजार की डील तय की, जिसमें से पांच हजार रुपये ले भी लिए। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Motihari police brutally beat up a man after locking him up in custody, released him after taking Rs. 5000
पीड़ित विनोद पंडित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में पुलिस का क्रूर चेहरा सामने आया है। यहां एक महिला ने हरपुर थानेदार पर उसके निर्दोष पति को पकड़कर हाजत में बंदकर क्रूरतापूर्वक पिटाई करने का आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने पुलिस पर उसके पति को जख्मी करने और पांच रुपये लेकर छोड़ने तथा बाकी 10 हजार रुपये निर्धारित तिथि तक देने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, घायल व्यक्ति को इलाज के लिए आदापुर पीएचसी में लाया गया। जहां से डाक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। जख्मी के शरीर पर पिटाई के निशान बने हुए हैं। महिला ने एएसपी को आवेदन कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, एएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रक्सौल डीएसपी को जांच का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


हरपुर आदापुर थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी उर्मिला देवी ने एसपी को आवेदन दिया है। उसमें उसने हरपुर थानेदार पर उसके पति को घर से उठाकर ले जाने और हाजत में बंदकर निर्दयतापूर्वक पिटाई कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसने बताया कि उसके पति को छोड़ने के लिए पुलिस से 15 हजार रुपये में मामला तय हुआ, जिसमें से पांच हजार रुपये देने पर छोड़ा। बाकी 10 हजार देने की तारीख भी मुकर्रर की गई है। उसने बताया कि पुलिस की पिटाई से जख्मी विनोद पंडित का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पत्नी ने बताया कि उसके पति पर आज तक 107 का भी मामला दर्ज है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस ने पिटाई के बाद रुपये भी लिए और सादे कागज पर हस्ताक्षर भी करवाए कि अगर कहीं मुंह खोला तो शराब के केस में पकड़कर जेल भेज देंगे।
विज्ञापन


इधर, प्रभारी एसपी सह एएसपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। रक्सौल डीएसपी को जांच का निर्देश दिया गया है। जांच में दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed