फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari News: Son-in-law beaten to death by in-laws, wife accuses husband of beating her

Bihar News: मोतिहारी में ससुराल आए दामाद की ससुराल वालों ने पीटकर की हत्या, पत्नी ने पति पर लगाया ऐसा आरोप

Tue, 20 Aug 2024 07:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 20 Aug 2024 07:17 PM IST
सार

Motihari News: मामले को लेकर थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन दे दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है, जिसमें ससुराल वालों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Motihari News: Son-in-law beaten to death by in-laws, wife accuses husband of beating her
रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के सुगौली प्रखंड के उत्तरी सुधा में सोमवार की रात ससुराल वालों ने अपने दामाद की पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। मृतक की पहचान सुगौली थानाक्षेत्र के दक्षिणी सुधा गांव वार्ड-2 निवासी दिवंगत रुदल साह के बेटे गोपाल साह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों द्वारा थाने में आवेदन देकर ससुराल वालों को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सास, पत्नी के भाई और अन्य लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी है। मृतक की भाभी ने बताया कि गोपाल साह ने दो वर्ष पूर्व अपनी जमीन बेचकर अपने ससुराल में जमीन खरीदकर घर बनाया है। उन्होंने बताया कि आए दिन उनके देवर के साथ ससुराल वाले मारपीट करते रहते थे। उन्होंने बताया कि उनके देवर की हत्या कर घर में रख दिया गया था। इसकी सूचना भी नहीं दी गई थी। आसपास के लोगों द्वारा इसकी सूचना दी गई। उसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि शव धरती पर पड़ा हुआ है। लेकिन शव के पास ससुराल वाला कोई भी नहीं था। उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इसके पहले भी उनके देवर के साथ मारपीट की गई थी। जहां हम लोग जाकर उसे बचाकर अपने घर लाए थे। लेकिन वह दोबारा ससुराल ही चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि उन्होंने रात्रि में मेरे साथ मारपीट की और गुस्से में जाकर आत्महत्या कर ली। अनीता के दो बेटे और एक बेटी हैं। हत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की बात हो रही है। अब पुलिस जांच में ही खुलासा हो पाएगा आत्महत्या है या हत्या। थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन दे दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है, जिसमें ससुराल वालों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed