{"_id":"66a76e0b881bcec4330f6e37","slug":"motihari-news-pregnant-woman-dies-due-to-electric-current-flowing-through-iron-door-husband-also-injured-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: लोहे के दरवाजे में प्रवाहित बिजली करंट की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत, पति भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: लोहे के दरवाजे में प्रवाहित बिजली करंट की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत, पति भी घायल
Mon, 29 Jul 2024 03:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:55 PM IST
सार
Motihari News: स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना में गांव तमाशबीन बने रहे। जबकि अन्य लोग भी बिजली करंट की चपेट में आ सकते थे, क्योंकि मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए थे। तभी किसी ने बिजली कनेक्शन को काट दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत बिजली करंट से घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी के रामगढ़वा में बिजली का करंट लगने से दो महीने की एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति भी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है। सोमवार सुबह को हुई घटना में घायल हुए दीपक पटेल का इलाज रामगढ़वा पीएचसी में चल रहा है। जबकि इस घटना में जान गंवाने वाली सीमा देवी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रामगढ़वा के नौकठवा गांव स्थित दीपक पटेल के घर में लोहे का दरवाजा लगा था। किसी कारण बिजली के तार से करंट दरवाजे में प्रवाहित हो रहा था। इससे घर के सभी लोग अनजान थे। सोमवार की सुबह सीमा देवी जब उक्त दरवाजे को खोलने का प्रयास कर रही थी, तभी वह बिजली के करंट की चपेट में आ गई और वह दरवाजे से सट गई। इस वजह से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, उसे बचाने आया उसका पति दीपक पटेल भी विद्युत करंट की चपेट में आ गया और वह झटका खाकर गिर गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों को जब पता लगा तो उन्होंने दीपक के घर के बिजली कनेक्शन के तार को बांस से पीटकर बिजली के खंभे से छुड़ाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना में गांव तमाशबीन बने रहे। जबकि अन्य लोग भी बिजली करंट की चपेट में आ सकते थे, क्योंकि मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए थे। तभी किसी को यह बात सूझी और बिजली कनेक्शन को काटा गया।
विज्ञापन
बिजली करंट लगने से एक ही परिवार में एक महिला की मौत और एक के गंभीर रूप से घायल हो जाने से गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। जानकारी के मुताबिक, सीमा देवी दो महीने की गर्भवती थी। उसकी शादी दीपक पटेल से दो साल पहले हुई थी। दोनों के बाल-बच्चे नहीं हैं।