{"_id":"67a0e0c66dd6bf4f410192d2","slug":"motihari-news-mother-killed-one-month-old-daughter-by-throwing-her-in-pond-falsely-accused-her-of-missing-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की हैवानियत: बिहार में महिला ने एक महीने की बेटी को तालाब में फेंककर ली जान, गुमशुदगी का लगाया झूठा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की हैवानियत: बिहार में महिला ने एक महीने की बेटी को तालाब में फेंककर ली जान, गुमशुदगी का लगाया झूठा आरोप
Mon, 03 Feb 2025 08:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 03 Feb 2025 08:59 PM IST
सार
Motihari News: मोतिहारी से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां मां ने अपनी एक महीने की बच्ची को तालाब में फेंककर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बच्ची की गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट लिखवा दी, लेकिन पुलिस जांच में घटना का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्ची के शव को तालाब से बाहर निकाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोतिहारी जिले के हरपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां ने अपनी ही एक महीने की मासूम बेटी को तालाब में फेंककर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद बेलवा गांव निवासी रूना पटेल की पत्नी सीमा देवी ने हरपुर थाना में आवेदन दिया कि उसकी बेटी पीहू को कोई अज्ञात व्यक्ति रात में घर से उठा ले गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर छानबीन शुरू की। जब गहन जांच हुई, तो यह सामने आया कि बच्ची को कोई और नहीं, बल्कि खुद उसकी मां ने तालाब में फेंका था।
विज्ञापन
कड़ी पूछताछ में कबूला जुर्म
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जब सीमा देवी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले पर रक्सौल एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि यह हत्या प्रथम दृष्टया आर्थिक तंगी के कारण प्रतीत हो रही है। हालांकि आरोपी मां सीमा देवी ने पुलिस को बताया कि बच्ची लगातार बीमार रहती थी, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
गांव में आक्रोश, लोग दे रहे अलग-अलग तर्क
घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग इस कृत्य की कड़ी निंदा कर रहे हैं। कोई इसे मां की निर्दयता बता रहा है, तो कोई गरीबी और लाचारी का नतीजा। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन