फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari Crime: Criminals shot hardware businessman in broad daylight, fled while firing; SP formed SIT team

Bihar Crime: अपराधियों ने दिनदहाड़े व्यवसायी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए भागे; एसपी ने गठित की SIT टीम

Sun, 30 Mar 2025 03:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 30 Mar 2025 03:05 PM IST
सार

Motihari Crime: पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा लग रहा है। कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Motihari Crime: Criminals shot hardware businessman in broad daylight, fled while firing; SP formed SIT team
घायल व्यवसायी की हालत नाजुक बनी हुई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट में शनिवार सुबह एक हार्डवेयर व्यवसायी को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। घायल व्यवसायी की पहचान कामता प्रसाद मिश्र के रूप में हुई है। वारदात के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देकर तेजी से भाग निकले।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:बिहार में भूमि सर्वे की समय सीमा बढ़ी, अब 31 मार्च के बाद भी कर सकते हैं आवेदन; जानें प्रक्रिया
विज्ञापन

 
गंभीर हालत में व्यवसायी को अस्पताल में भर्ती कराया गया
गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत व्यवसायी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने मोतिहारी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने घटना के त्वरित खुलासे के लिए एसडीपीओ अरेराज के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है। इसके अलावा डॉग स्क्वाड, फॉरेंसिक टीम (FSL) और तकनीकी शाखा को भी मौके पर भेजा गया है।

 
संपत्ति विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला
मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा लग रहा है। कुछ संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है। एसपी ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Amit Shah In Bihar :गृह मंत्री अमित शाह ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन, लालू परिवार पर जमकर बरसे
 
वारदात से इलाके में दहशत
इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में भय का माहौल है। लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और अपराधियों के भागने के संभावित रास्तों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed