फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar News: Deadline for land survey in Bihar extended, now you can apply even after March 31; know process

Bihar News: बिहार में भूमि सर्वे की समय सीमा बढ़ी, अब 31 मार्च के बाद भी कर सकते हैं आवेदन; जानें प्रक्रिया

Sun, 30 Mar 2025 02:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 30 Mar 2025 02:19 PM IST
सार

Darbhanga News: राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने बिहारवासियों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपने भूमि दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करें या ऑफलाइन जमा कराएं। उन्होंने बताया कि जिनके पास कम कागजात उपलब्ध हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Deadline for land survey in Bihar extended, now you can apply even after March 31; know process
राजस्व मंत्री संजय सरावगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार ने भूमि सर्वेक्षण (लैंड सर्वे) की अंतिम तिथि को कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इस फैसले की घोषणा बिहार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने की। उन्होंने बताया कि अब 31 मार्च के बाद भी लोग ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आधिकारिक अंतिम तिथि 31 मार्च ही है, लेकिन इसके बाद भी कुछ दिनों तक पोर्टल चालू रहेगा ताकि जिन लोगों ने अब तक अपने भूमि दस्तावेज जमा नहीं किए हैं, वे इसे कर सकें।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Amit Shah In Bihar :गृह मंत्री अमित शाह ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन, लालू परिवार पर जमकर बरसे
विज्ञापन

 
राजस्व मंत्री ने की अपील
मंत्री संजय सरावगी ने बिहारवासियों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपने भूमि दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करें या ऑफलाइन जमा कराएं। उन्होंने बताया कि जिनके पास कम कागजात उपलब्ध हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। बाकी दस्तावेज बाद में भी जमा किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि कोई भी व्यक्ति भूमि सर्वेक्षण प्रक्रिया से वंचित न रहे। जिन लोगों के पास अभी तक जरूरी दस्तावेज पूरे नहीं हैं, वे भी जितने पेपर उपलब्ध हैं, उनके आधार पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कब तक जारी रहेगा यह अवसर?
हालांकि राज्य सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह सुविधा कितने दिनों तक जारी रहेगी। मंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा करेगी, लेकिन फिलहाल पोर्टल को कुछ समय के लिए खुला रखा जाएगा। उन्होंने बिहार के नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने भूमि से जुड़े कागजात जल्द से जल्द सरकार के पोर्टल पर दर्ज कराएं, ताकि सर्वेक्षण का काम तेजी से पूरा हो सके।

यह भी पढ़ें- Pusu Election:पहली बार लड़की बनी पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष, Abvp की मैथिली इतने वोटों से जीतीं
 
बिहार के लोगों के लिए राहत की खबर
यह फैसला उन लोगों के लिए राहत की खबर है जो अब तक किसी कारणवश अपने भूमि दस्तावेज सर्वे में नहीं जमा करा पाए थे। अब वे इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं और अपनी जमीन का कानूनी दस्तावेज सुरक्षित कर सकते हैं। सरकार के इस निर्णय से उन किसानों और जमीन मालिकों को विशेष लाभ होगा जो अंतिम तिथि निकल जाने के डर से परेशान थे। अब वे बिना किसी देरी के अपने आवश्यक कागजात ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से जमा करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed