फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari Crime: Son opposed mother's love affair, lover strangled him to death; accused absconding

Bihar Crime: बेटे ने मां के प्रेम संबंध का किया विरोध, प्रेमी ने गला दबाकर की हत्या; आरोपी फरार

Sun, 27 Jul 2025 02:07 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 27 Jul 2025 02:07 PM IST
सार

Bihar Crime: मोतिहारी में युवक की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। दरअसल, जान गंवाने वाले युवक ने अपनी मां के प्रेम प्रसंग का विरोध किया था, जिसके बाद प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी फिलहाल फरार है।

विज्ञापन
Motihari Crime: Son opposed mother's love affair, lover strangled him to death; accused absconding
मृतक संटू कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मोतिहारी में मां के प्रेम प्रसंग का विरोध करने की कीमत एक युवक को जान गंवाकर चुकानी पड़ी। यह दिल दहला देने वाली घटना छतौनी थाना क्षेत्र के बड़ा बरियारपुर वार्ड नंबर 44 की है, जहां शनिवार देर रात 22 वर्षीय संटू कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन

 
दिल्ली से लौटे बेटे की हत्या से टूटा परिवार
मृतक संटू कुमार, मनोज पासवान का बेटा था और दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह तीन दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। संटू अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और उसने पढ़ाई छोड़कर मजबूरी में काम करना शुरू किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: 'भोजपुरी के शेक्सपियर' भिखारी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग तेज, अब इस फिल्म अभिनेता ने उठाई है आवाज
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मां के प्रेमी से हुआ विवाद, गुस्से में उतार दिया मौत के घाट
जानकारी के अनुसार, संटू की मां पूनम देवी का प्रेम प्रसंग उसी गांव के निवासी नितेश पासवान से चल रहा था। शनिवार रात नितेश शराब के नशे में धुत होकर संटू के दरवाजे पर पहुंचा और घर में घुसने की कोशिश करने लगा। संटू ने इसका विरोध किया तो नितेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी और पूनम देवी को बाल पकड़कर खींचने लगा। जब संटू ने मां की रक्षा करने की कोशिश की तो नितेश और भड़क गया और दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई।

 
गुस्से में आकर नितेश ने संटू का गर्दन दबा दिया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संटू की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मां पूनम देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, पिता मनोज पासवान, जो काम के सिलसिले में बाहर थे, बेटे की मौत की सूचना मिलते ही गांव लौट रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar News: पहले पांच साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, फिर उतारा मौत के घाट; नाबालिग गिरफ्तार, गांव में तनाव
 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, चार हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही छतौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि मुख्य आरोपी नितेश पासवान अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed