फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya Crime News: Minor Held for Death of 5-Year-Old Girl Tension Prevails in Village

Bihar News: पहले पांच साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, फिर उतारा मौत के घाट; नाबालिग गिरफ्तार, गांव में तनाव

Sun, 27 Jul 2025 12:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Jul 2025 12:09 PM IST
सार

गया में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर एक नाबालिग को पकड़ा है। उससे पूछताछ जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। 

विज्ञापन
Gaya Crime News: Minor Held for Death of 5-Year-Old Girl Tension Prevails in Village
गया में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बिहार के गया में शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। पहले मासूम पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया, फिर अपना अपराध छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर एक गमछा और खून के धब्बे मिले है। यह घटनाक्रम शनिवार की देर रात गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के पीपरघटी बाजार का है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार को डोभी थाना क्षेत्र मे रहने वाली पांच साल की बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ दवा लाने बाजार गई थी। बाजार से लौटते समय अचानक बच्ची गायब हो गई। बड़ी बहन घर पहुंचकर परिजनों को बताया। उसके बाद बच्ची के पिता और अन्य परिजन खोजबीन करने लगे। इसी दौरान डोभी थाना क्षेत्र के पीपरघटी बाजार के समीप नर्सरी खंडरनुमा शौचायल के समीप बच्ची मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उस दौरान बच्ची के गले मे गमछा लपेटा हुआ था। वहीं घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले। परिजनों ने इस बात की जानकारी डोभी थाने की पुलिस को दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News : राघोपुर में जमकर चली गोलियां, जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग को लिया हिरासत में
घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना स्थल के समीप से एक लड़का जा रहा था। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया है। मालूम हो कि बीते दिन भी होमगार्ड बहाली के लिए आई अभ्यर्थी के साथ भी गैंगरेप की घटना घटी थी। दूसरी घटना के बाद पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं पुलिस गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed