राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मोतिहारी में एक बड़ा राजनीतिक बयान देकर बिहार की सियासत को गर्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई माई का लाल नहीं रोक सकता। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष चाहे जितनी भी बातें करे, जनता अब बदलाव चाहती है और वह बदलाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आएगा।
Bihar Election: मोतिहारी में गरजे लालू यादव, बोले- कोई माई का लाल तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनने से नहीं रोक सकता
Bihar Election 2025: लालू यादव ने माई बहिन मान योजना की सराहना कर कहा कि यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। यह योजना जनता के दिलों में उतर चुकी है और अब इसकी गूंज हर गांव-हर टोले तक पहुंचनी चाहिए।
‘माई बहिन मान योजना’ को बताया क्रांतिकारी पहल
सभा में लालू यादव ने तेजस्वी यादव द्वारा प्रस्तावित ‘माई बहिन मान योजना’ की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि यह योजना जनता के दिलों में उतर चुकी है और अब इसकी गूंज हर गांव-हर टोले तक पहुंचनी चाहिए।
सत्ता पक्ष को बताया ‘अलबल बोलने वाला’
अपने भाषण में उन्होंने सत्ता पक्ष पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि जो भी अलबली बातें कर रहे हैं, जनता उन पर ध्यान न दे। उन्होंने कहा कि अब समय बदलाव का है और बिहार की जनता बदलाव चाहती है, जो तेजस्वी यादव के रूप में मिलेगा।
श्रद्धांजलि देकर जताई संवेदना
सभा को संबोधित करने के बाद लालू यादव विधायक मनोज कुमार यादव के आवास पर पहुंचे। उनके पिता व पूर्व विधायक यमुना यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने यमुना यादव को जुझारू नेता और समाज के लिए समर्पित व्यक्तित्व बताया।
यह भी पढ़ें- Bihar:‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ नारे से चिराग ने भरी चुनावी हुंकार, बोले- अब आ गया बिहार को बदलने का समय
राजद सुप्रीमो के आगमन को लेकर सुबह से ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लालू यादव के भाषण को सुनने के लिए भारी भीड़ जुटी थी, जिससे सभा स्थल खचाखच भरा हुआ था। इस कार्यक्रम में विधायक मनोज कुमार यादव के साथ पूर्व मंत्री सह विधायक शमीम अहमद, विधायक शशिभूषण सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण यादव और नेता सुरेश सहनी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लालू यादव ने एक बार फिर से अपने राजनीतिक कौशल और जनसंवाद की ताकत का परिचय दिया।