फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari Bihar News person was killed in a dispute over plucking tomatoes

Bihar News: टमाटर तोड़ने के विवाद में हुई धक्का-मुक्की, जमीन पर गिरकर चोटिल होने से एक व्यक्ति की मौत

Sat, 03 May 2025 09:40 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 May 2025 09:40 PM IST
सार

Push and Shove: ढाका थाना क्षेत्र स्थित ढाका नगर परिषद के मोहब्बतपुर मोहल्ला में टमाटर तोड़ने को लेकर दो लोगों के बीच हुए विवाद के दौरान हुई धक्का-मुक्की के दौरान अचानक जमीन पर गिर जाने के कारण हाफिज (85) की मौत हो गई।

विज्ञापन
Motihari Bihar News person was killed in a dispute over plucking tomatoes
ढाका थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में ढाका थाना क्षेत्र स्थित ढाका नगर परिषद के मोहब्बतपुर मोहल्ला में टमाटर तोड़ने को लेकर दो लोगों के बीच हुए विवाद के दौरान हुई धक्का-मुक्की के दौरान अचानक जमीन पर गिर जाने के कारण हाफिज (85) की मौत हो गई। हाफिज के मौत की सूचना पूरे शहर में तेजी से फैली। घटना की सूचना मिलने के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी भेजा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मोहब्बतपुर बड़ी मस्जिद के समीप अपनी जमीन पर हाफिज ने टमाटर लगाया था। पिछले कई दिनों से उनकी जमीन पर लगे टमाटर की चोरी हो रही थी। इस बीच शनिवार को चोरी की घटना को लेकर हाफिज बोल रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी सरफराज से हाफिज की बहस होने लगी। बहस देखते-देखते तीखी नोक-झोंक में परिवर्तित हो गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि दोनों के बीच देखते ही देखते धक्का-मुक्की होने लगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यमुना भगत स्टेडियम में फुटबाल मैच से होगी शुरुआत, पहला मुकाबला झारखंड-राजस्थान के बीच
विज्ञापन
विज्ञापन


धक्का-मुक्की के दौरान 85 साल के हाफिज मौके पर ही गिर गए। उनके नाक से खून आने लगा। घटना की जानकारी होने के साथ स्वजन मौके पर पहुंचे और गंभीर स्थिति में जख्मी को ढाका के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। अस्पताल जाने के साथ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: उधना से समस्तीपुर और जयनगर के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, मध्यप्रदेश के इन स्टेशनों पर रुकेगी

बताया गया है कि गिरने के कारण वृद्ध के सिर में चोट लगने के कारण नाक से अत्यधिक रक्तश्राव हुआ। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed