फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Miscreants beat up a young man who came home on Holi

Sitamarhi News: होली पर घर आए युवक के साथ बदमाशों ने की मारपीट, पत्नी को भी पीटा, जानें मामला

Wed, 27 Mar 2024 11:18 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Mar 2024 11:18 AM IST
सार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले में होली के दौरान लोगों ने दुश्मनी का बदला लेने की कोशिश की। ताजा मामला रीगा थाना क्षेत्र का है। जहां बीती रात होली मनाने घर आए युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। इतना ही नहीं बदमाशों ने उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Miscreants beat up a young man who came home on Holi
होली पर घर आए युवक के साथ बदमाशों ने की मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीगा थाना क्षेत्र के चोटाही गांव में घर में घुसकर पति और पत्नी को बदमाशों ने जमकर पीटा। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए जख्मी पति पत्नी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इधर, जख्मी युवक की पत्नी ने रीगा पुलिस को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि पड़ोसियों के द्वारा उसके और उसके पति के साथ मारपीट की गई है। इतना ही नहीं महिला ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उसके साथ भी बदसलूकी भी की और बाल पड़कर घसीटा। 

विज्ञापन

लोगों से की गई पूछताछ
इस घटना के बाद दोनों लहूलुहान हो गए। जख्मी हालत में उसके पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी की पहचान चोटाही गांव निवासी अरविंद यादव और उसकी पत्नी मुनिता देवी के रूप में की गई है। उधर, घटना की सूचना पर रीगा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मामले की जानकारी लोगों द्वारा ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed