फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Minister of State for Home Nityanand distanced himself from CM Mamta's statement on BSF

Bihar: CM ममता के BSF वाले बयान से गृह राज्यमंत्री नित्यानंद ने किया किनारा, बिना जवाब दिए कार्यक्रम से निकले

Sun, 05 Jan 2025 07:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 05 Jan 2025 07:40 PM IST
सार

Bihar: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बीएसएफ वाले बयान पर पूछे गए सवाल से किनारा कर लिया और वे गाड़ी में बैठकर निकल गए। नित्यानंद राय हाजीपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Minister of State for Home Nityanand distanced himself from CM Mamta's statement on BSF
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) पर गंभीर आरोप लगाए थे। ममता बनर्जी ने कहा था कि बीएसएफ बांग्लादेश से आतंकियों को बंगाल में घुसने दे रही है। इस बयान पर हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से जब मीडिया ने सवाल किया तो वे सवालों से भागते हुए नजर आए हैं। 

विज्ञापन


क्या था सीएम ममता ने
दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला था। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इसके साथ सीमा सुरक्षा बल (BSF) पर भी गंभीर आरोप लगाया था। ममता बनर्जी ने कहा है कि बीएसएफ बांग्लादेश से आतंकियों को बंगाल में घुसने दे रही है। आगे उन्होंने (ममता बनर्जी) कहा था कि अगर BSF ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देना जारी रखती है, तो तृणमूल कांग्रेस (TMC) उनके खिलाफ प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया था कि कई बार हमने केंद्र सरकार को इस बारे में बताया था कि केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगा, हम उसे मानेने को तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed