{"_id":"69feac47b18a41a37309acb0","slug":"massive-fire-in-motihari-three-people-including-two-innocent-children-burnt-alive-bihar-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1371-4259075-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दो बच्चों समेत तीन जिंदा जले; किराना दुकान में आग, पूर्वी चंपारण के गांव में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दो बच्चों समेत तीन जिंदा जले; किराना दुकान में आग, पूर्वी चंपारण के गांव में मातम
Sat, 09 May 2026 10:11 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 10:11 AM IST
सार
Bihar News: पूर्वी चंपारण के ढाका प्रखंड स्थित बड़हरवा फतेह मोहम्मद गांव में एक दो मंजिला होलसेल किराना दुकान में भीषण आग लगने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
आगलगी के बाद काम करते अग्निशामक
विस्तार
पूर्वी चंपारण जिले के ढाका प्रखंड अंतर्गत बड़हरवा फतेह मोहम्मद गांव में शुक्रवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल कायम हो गया।
विज्ञापन
किराना दुकान में अचानक लगी भीषण आग
जानकारी के अनुसार, गांव स्थित एक दो मंजिला होलसेल किराना दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी इमारत धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके। हादसे में दो बच्चों और दुकान में काम करने वाले एक स्टाफ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी
आग लगने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें लगातार बढ़ती चली गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
लाखों की संपत्ति जलकर राख
हालांकि तब तक दुकान में रखा भारी मात्रा में किराना सामान, फर्नीचर और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी, हालांकि प्रशासन ने जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट होने की बात कही है।
ये भी पढ़ें: प्रिंसिपल बिहारी छात्रों को कहते हैं 'चोर', करते हैं क्षेत्रवाद और भेदभाव, पॉलिटेक्निक कॉलेज में हंगामा
गांव में पसरा मातम
घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन