फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   man was stabbed to death sensation spread in the area forensic team started investigation

Bihar News: चाकू से गोदकर हुई युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

Sat, 30 Aug 2025 12:51 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हाजीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 30 Aug 2025 12:51 PM IST
सार

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित काजीपुर थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अज्ञात अपराधियों ने दिलीप पासवान (50) की चाकू से हत्या कर दी। मृतक अपने गाछी में जानवर रखकर सोते थे।
 

विज्ञापन
man was stabbed to death sensation spread in the area forensic team started investigation
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काजीपुर थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अज्ञात अपराधियों ने दिलीप पासवान (50) की चाकू से हत्या कर दी। मृतक बिंदा पासवान के पुत्र थे और घटना उनके घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित गाछी में हुई। भतीजे ने बताया कि उनके चाचा गाछी में जानवर रखते थे और रात में वहीं सोते थे। पिछले एक महीने से वह गाछी में नहीं सो रहे थे क्योंकि उनके एक जानवर को चोरी कर लिया गया था। लेकिन रात में सोने के लिए जब वह गाछी गए, तभी अपराधियों ने चाकू से सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह परिवार को मिली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोजपुरी गानों को मिलेगी अब पहचान, अश्लील गीत गाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होने की उठी मांग
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पास के रहने वाले एक व्यक्ति से पहले मृतक की अच्छी दोस्ती थी, लेकिन हाल ही में किसी विवाद के बाद उसने कहा था कि मृतक उनके घर के पीछे न रहे। पुलिस इस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की पूरी तस्वीर सामने आ सके। सूचना मिलते ही काजीपुर थाना की पुलिस और सदर वन डीएसपी सुबोध कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो मौके से साक्ष्य एकत्रित कर रही है। डीएसपी ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed