फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   LS Polls: Supporters busy campaigning for their respective leaders in West Champaran, know political equation

Lok Sabha 2024: पश्चिमी चंपारण में अपने-अपने नेताओं के प्रचार में जुटे समर्थक, आंकड़ों से समझें सियासी समीकरण

Sun, 28 Apr 2024 01:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 28 Apr 2024 01:20 PM IST
सार

Lok Sabha: पश्चिमी चंपारण जिले में दो लोकसभा सीटें हैं। दोनों लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में पांच उम्मीदवार शामिल हैं। सभी उम्मीदवार क्षेत्र में भ्रमण कर जनता को लुभाकर अपनी किस्मत की रेखा खींचने की तैयारी कर रहे हैं। जानें सियासी समीकरण...।

विज्ञापन
LS Polls: Supporters busy campaigning for their respective leaders in West Champaran, know political equation
पूर्व सांसद सुनील कुमार, पूर्व सांसद संजय जायसवाल तथा पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। अलग-अलग दलों के अलग-अलग समर्थक चौक चौराहों पर चुनावी प्रचार प्रसार को शुरू कर दिया है। समर्थक अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवारों की बड़ाई करते नहीं थक रहे हैं। वहीं, तरह-तरह के जतन करके लोगों से भी यह जानकारी हासिल कर रहे हैं कि आखिर इस बार लोकसभा सीटों के विजयी उम्मीदवार कौन होंगे।

विज्ञापन

 
पश्चिमी चंपारण जिले में दो लोकसभा सीटें हैं। दोनों लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उम्मीदवारों के अभी तक जो नाम सामने आए हैं, उनमें पांच उम्मीदवार शामिल हैं। सभी उम्मीदवार क्षेत्र में भ्रमण कर जनता को लुभाकर अपनी किस्मत की रेखा खींचने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
पश्चिमी चंपारण जिले की बेतिया लोकसभा सीट पर भाजपा का दबदबा रहा है तो दूसरी तरफ बाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर जदयू का। वहीं, पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट से भाजपा के पूर्व सांसद संजय जायसवाल तो दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी चुनावी मैदान में हैं। उधर, बाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर पूर्व सांसद सुनील कुमार तो दूसरी तरफ राजद कोटे से तिरुपति शुगर मिल के एचडी दीपक यादव और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर प्रवेश मिश्रा अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक नजर वर्ष 2019 के लोकसभा सीट के चुनावी आकड़ों की ओर
वर्ष 2019 में पश्चिमी चंपारण जिले के लोकसभा चुनाव में एनडीए के भाजपा उम्मीदवार डॉ. संजय जायसवाल को कुल छह लाख 735 मत मिले थे। जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी महागठबंधन के रालोसपा के उम्मीदवार बृजेश कुमार कुशवाहा को तीन लाख सात हजार 964 मत मिले।
 
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम चंपारण सीट से बीजेपी के डॉ. संजय जायसवाल का निर्वाचन हुआ था। तब उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू के प्रकाश झा को दो लाख 60 हजार 978 वोट मिले थे। उन्होंने प्रकाश झा को एक लाख 10 हजार 254 वोटों से हराया था। तीसरे स्थान पर पंडित रघुनाथ झा रहे थे। उन्होंने एक लाख 21 हजार 800 मत हासिल किए थे। रघुनाथ झा राजद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े थे।
 
वहीं, वर्ष 2019 के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बाल्मीकिनगर के जदयू के उम्मीदवार बैधनाथ प्रसाद महतो 3,54,616 वोटों के अंतर से जीते थे। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे आएनसी के शाश्वत केदार पांडे को 2,48,044 वोट मिले थे। जबकि बीएसपी के दीपक यादव को 62,963 और ईएनडी के सुरेश शाह को 14,870 मत मिले थे।

 
बाल्मीकिनगर नगर लोकसभा सीट के जदयू सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो का 28 फरवरी 2020 को आकस्मिक निधन होने के बाद उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) के प्रत्याशी तथा पूर्व सांसद के बेटे सुनील कुमार ने जीत हासिल की। सुनील कुमार ने 4,03,360 वोट हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रवेश कुमार मिश्रा को 22,000 से अधिक वोटों से हराया। प्रवेश कुमार मिश्रा को बाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र उपचुनाव 2020 में 3,80,821 वोट मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed