Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Lok Sabha: Grand alliance candidate declared from East Champaran, VIP gave its symbol to Dr. Rajesh Kushwaha

Lok Sabha Polls: पूर्वी चंपारण से महागठबंधन का उम्मीदवार घोषित, VIP ने डॉ. राजेश कुशवाहा को दिया अपना सिंबल

Sat, 20 Apr 2024 12:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 20 Apr 2024 12:27 PM IST
सार

Lok Sabha Polls 2024: वीआईपी के पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी के परामर्श के बाद पूर्वी चंपारण से लोकसभा उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है। इस मौके पर पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने डॉ. राजेश को पार्टी सिंबल दिया।

विज्ञापन
Lok Sabha: Grand alliance candidate declared from East Champaran, VIP gave its symbol to Dr. Rajesh Kushwaha
डॉ. राजेश कुशवाहा बने महागठबंधन उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से महागठबंधन ने आखिरकार अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। काफी खींचतान के बाद महागठबंधन ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है। पूर्वी चंपारण लोकसभा के लिए लगातार सवाल उठ रहा था कि आखिर महागठबंधन किसे अपना उम्मीदवार बना रहा है। इसी बीच मोतिहारी सीट राजद के कोटे से वीआईपी के पास चली गई। उसके बाद कई लोग अपनी उम्मीदवारी पेश कर रहे थे। रोज एक नया नाम सामने आ रहा था। इन सब पर विराम लगाते हुए विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी ने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया।

विज्ञापन


पटना स्थिति वीआईपी कार्यालय से मुकेश सहनी ने अपनी पार्टी का सिंबल केसरिया से राजद के पूर्व विधायक डॉ. राजेश कुशवाहा को देते हुए वीआईपी का उम्मीदवार बनाया है। सोशल मीडिया एक्स पर मुकेश सहनी ने राजेश कुशवाहा को सिंबल देते हुए फोटो साझा किया। उन्होंने कहा कि पूर्वी चंपारण से महागठबंधन से वीआईपी के टिकट पर डॉ. राजेश कुशवाहा उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन

 
कौन हैं राजेश कुशवाहा?
वीआईपी उम्मीदवार डॉ. राजेश कुशवाहा पेशे से एक डॉक्टर हैं। वर्ष 2015 के राजद के टिकट से केसरिया विधानसभा का चुनाव लड़े और विधानसभा पहुंचे। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी अपनी उम्मीदवारी पेश की थी, लेकिन मोतिहारी सीट के आरएलएसपी के खाते में चले जाने के बाद उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था। उसके बाद किसी कारण से 2020 के विधानसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया। फिर भी वह निर्दलीय चुनाव लड़े और अच्छे खासे वोट मिले, जिसकी वजह से महागठबंधन के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद से राजेश लगातार लोकसभा के टिकट के लिए दावेदारी पेश कर रहे थे। लेकिन फिर से एक बार मोतिहारी सीट महागठबंधन में वीआईपी के कोटे में चली गई। उसके बाद कई लोगों ने टिकट के लिए जोर-आजमाइश की। आखिर में डॉ. राजेश कुशवाहा वीआईपी का टिकट लेने में सफल हो गए।
 
पहले वीआईपी की सदस्यता ली, फिर मिला टिकट
वीआईपी के पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी के परामर्श के बाद पूर्वी चंपारण से लोकसभा उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है। इस मौके पर पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने राजेश को पार्टी सिंबल दिया। गौरतलब है कि महागठबंधन में वीआईपी को तीन सीटें झंझारपुर, गोपालगंज और मोतिहारी सीट मिली हैं। उन्होंने कहा कि तीनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।

 
छह बार के सांसद राधामोहन सिंह हैं सामने
पूर्वी चंपारण संसदीय क्षेत्र से एनडीए ने छह बार से सांसद रहे और केंद्र में मंत्री रहे राधामोहन सिंह को दसवीं बार अपना उम्मीदवार बनाया है। उनके नाम की घोषणा एक माह पहले कर दी गई थी, जबकि महागठबंधन ने शुक्रवार की देर रात अपने उम्मीदवार की घोषणा की है। राधामोहन सिंह और डॉ. राजेश के बीच आमने-सामने की चुनावी लड़ाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed