फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Lok Sabha Election: Satta Ka Sangram In Sheohar, Discussion With leaders, Sheohar Lok Sabha Seat

Satta Ka Sangram: NDA का दावा- शिवहर में खूब विकास हुआ, विपक्ष ने पूछा- एक काम पर कितनी बार वोट मांगेंगे?

Sat, 11 May 2024 05:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 11 May 2024 05:45 PM IST
सार

Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ शनिवार को शिवहर लोकसभा क्षेत्र पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह चाय पर चर्चा और दोपहर में मतदाताओं के मुद्दों पर युवाओं से चर्चा की। वहीं, अब राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं के मुद्दों पर जवाब दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Satta Ka Sangram In Sheohar, Discussion With leaders, Sheohar Lok Sabha Seat
शिवहर में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' शनिवार को बिहार के शिवहर लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं के मुद्दे जाने गए। दोपहर में युवाओं से चर्चा में उनके मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं, अब जनता के मुद्दों पर नेताओं के दावे और वादों पर चर्चा हो रही है।

विज्ञापन


शिवहर के किसान मैदान में अमर उजाला से बातचीत करते हुए एनडीए नेता ने कहा कि लोकल स्तर पर शिवहर का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सभी जानते हैं कि 2005 से पहले शिवहर एक टापू हुआ करता था। यहां दहशत की वजह से शाम चार बजे के बाद लोग कहीं आने-जाने की हिम्मत नहीं कर पाते थे। 2005 से पहले का जो दिन-रात होता था, वह 12 घंटे का हो गया था। यानी सूर्योदय से दिन शुरू होता था और सूर्यास्त के साथ खत्म हो जाता था। लेकिन अब वह तो मुद्दा रहा नहीं। 2005 के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन के साथ यहां बहुत विकास किया। उन्होंने कहा कि इसकी तुलना ऐसे कर सकते हैं कि 2005 से पहले डिब्बी और लालटेन जलाया करते थे, लेकिन आज बिजली की लाइट और सोलर लाइट जलाते हैं। विकास की चकाचौंध इसी से मालूम होती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करें तो शिवहर एक टापू था और टापू से उसे शहर या जिले में बदलने के लिए काफी यहां काम हुआ। काम के नाम पर यहां डिग्री कॉलेज, पॉलीटेक्निक कॉलेज, एएनएम कॉलेज, जीएनएम कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज है। उसके बाद बहुत सारी बिल्डिंग और थाने बने हैं। नए-नए भवन बने हैं। स्कूल खुले हैं। शिक्षक की भर्ती-बहाली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 वहीं, विपक्ष इंडिया गठबंधन के नेता ने कहा कि सबसे पहले जिस धरती से हम आते हैं उसका मुद्दा महत्वपूर्ण है, शिवहर का मुद्दा महत्वपूर्ण है। आखिर शिवहर का विकास कैसे होगा? एनडीए नेता के जवाब पर उन्होंने कहा कि हमारे सहयोगी बता रहे थे कि पुल बन गया, रोड बन गया पटना से आने में। बार-बार हम पटना की चर्चा क्यों करते हैं। हम डुमरी कड़सरी से आने की चर्चा क्यों नहीं करते, हम कभी ये कुमागांव से आने की चर्चा क्यों नहीं करते हैं। रामबन गांव की चर्चा क्यों नहीं करते। ये लोग इन तमाम चीजों को झुठला देते हैं। एक रोड बना, तो उसी की चर्चा 2005 से लेकर बार-बार अभी तक ढो रहे हैं। 2005 में एक रोड बना उस पर हम कितनी बार वोट करेंगे। क्या हम हर बार उसी पर वोट करेंगे या रोजगार पर वोट करेंगे। या शिवहर के विकास या रामबन पर भी कभी वोट कर लें। इन लोगों का काम है कि ये तमाम मुद्दे रखेंगे कि ये चार काम हुए हैं उन्हीं चार कामों पर वोट मांगने का काम करेंगे। लेकिन इस बार शिवहर ने परिवर्तन का मन बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed