Bihar: गरजते आसमान ने छीनी मासूमों की सांसें; मोतिहारी में आकाशीय बिजली से चार बच्चों की दर्दनाक मौत
Bihar: पूर्वी चंपारण जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज के बीच आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग जगहों पर चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। सुगौली, रामगढ़वा और मुफ्फसिल थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
विस्तार
पूर्वी चंपारण जिले में सोमवार को मौसम के अचानक बदले मिजाज ने दर्दनाक रूप ले लिया। आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग जगहों पर चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।
सुगौली में खेत में खेल रहे बच्चों पर गिरी बिजली
ये भी पढ़ें: खुद को जज बता साइबर फ्रॉड गिरोह ने ट्रांसपोर्टर को बनाया निशाना, 20 लाख की ठगी कर हुआ फरार
मौके पर पहुंची पुलिस, गांवों में पसरा मातम
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद गांवों में मातमी सन्नाटा पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.