फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   know the facts about bihar cabinet Lakhendra Paswan minister in samrat choudhary bihar government bihar news

Bihar Cabinet: लखेंद्र पासवान ने ली मंत्री पद की शपथ; पत्नी का राजनीतिक रसूख अब कैसा?

Thu, 07 May 2026 01:14 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 01:14 PM IST
सार

Bihar Cabinet: भाजपा विधायक लखेंद्र पासवान को बिहार कैबिनेट में मंत्री पद मिला है। पातेपुर सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बने लखेंद्र ने प्रेमा चौधरी को हराया था। उनकी पत्नी मनीषा कुमारी भी जिला पार्षद रह चुकी हैं और परिवार का क्षेत्रीय राजनीति में मजबूत प्रभाव माना जाता है।

विज्ञापन
know the facts about  bihar cabinet Lakhendra Paswan minister in  samrat choudhary bihar government bihar news
मंत्री लखविंदर रौशन

विस्तार

वैशाली जिले के पातेपुर विधानसभा क्षेत्र से 2025 विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर जीत दर्ज करने वाले लखेंद्र पासवान अब बिहार में सम्राट कैबिनेट का हिस्सा बने हैं। लखेंद्र ने आज पटना के गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ ली। वह दूसरी बार पातेपुर सीट से विधायक बने हैं। यहां उन्होंने राजद उम्मीदवार प्रेमा चौधरी को चुनाव में हराया है। बता दें कि लखेंद्र पासवान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के काफी करीबी माने जाते हैं।

विज्ञापन


वैशाली की आठ में सात सीटों पर एनडीए की जीत
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में वैशाली जिले की आठ विधानसभा सीटों में से सात पर एनडीए ने जीत हासिल की है। मंत्री पद की शपथ लेने के लिए फोन आते ही लखेंद्र पासवान पटना के गांधी मैदान पहुंच गए। बता दें कि उन्हें मंत्री पद मिलने की चर्चा पहले दूर-दूर तक नहीं थी। अब बिहार सरकार में लखेंद्र पासवान को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। उनके समर्थन में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी चुनावी सभा करने के लिए पातेपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन


जिला पार्षद से शुरू हुआ राजनीतिक सफर
वैशाली जिले के लखेंद्र कुमार रौशन ने पातेपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। उनका राजनीतिक करियर जंदाहा प्रखंड में जिला पार्षद के रूप में शुरू हुआ था। वर्ष 2020 में उन्होंने राजद उम्मीदवार शिवचंद्र राम को हराया था। इसके बाद वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजद उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक प्रेमा चौधरी को 22,380 मतों के अंतर से पराजित कर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। लगातार दूसरी जीत के साथ लखेंद्र कुमार रौशन पातेपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के मजबूत जनाधार का प्रतीक बनकर उभरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार, निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ, PM रहे मौजूद

पत्नी मनीषा कुमारी भी राजनीति में रहीं सक्रिय
लखेंद्र कुमार रौशन की पत्नी मनीषा कुमारी की भी मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है। वर्ष 2011 में मनीषा कुमारी पहली बार जिला पार्षद निर्वाचित हुई थीं। इसके बाद वर्ष 2016 में वह क्षेत्र संख्या-29 से दोबारा चुनाव जीतकर जिला पार्षद बनीं। हालांकि, वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद क्षेत्रीय राजनीति में उनका प्रभाव अब भी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed