फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Indian Railway Relief passengers during festival Puja special train run from Patna-Danapur to Anand Vihar

Indian Railway: त्योहारों में यात्रियों को राहत, पटना-दानापुर से आनंद विहार के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

Tue, 27 Aug 2024 09:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Aug 2024 09:44 PM IST
सार

त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना और दानापुर से आनंद विहार और पटना से थावे के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। पटना व दानापुर से आनंद विहार और पटना से थावे के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन का परिचालन विस्तार करते हुए पूजा स्पेशल के रूप में चलाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Indian Railway Relief passengers during festival Puja special train run from Patna-Danapur to Anand Vihar
पूजा स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी पर्व त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनको सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए रेलवे द्वारा पटना एवं दानापुर से आनंद विहार के लिए तथा पटना से थावे के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन का परिचालन विस्तार करते हुए पूजा स्पेशल के रूप में चलाने का निर्णय लिया गया है, जिनका विवरण निम्नानुसार है...

विज्ञापन


02391/02392 पटना-आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल (सप्ताहिक): अब गाड़ी संख्या 02391 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल अब दिनांक 05.10.2024 से 09.11.2024 तक प्रत्येक शनिवार को पटना से तथा गाड़ी संख्या 02392 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 06.10.2024 से 10.11.2024 तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार से चलायी जाएगी। विदित हो कि गाड़ी संख्या 02391 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल पटना से 22.20 बजे प्रस्थान कर तथा विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार पहुंचती है।
विज्ञापन


वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 02392 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक आनंद विहार से 23.20 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 17.20 बजे पटना पहुंचती है। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुक रही है। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 04 कोच, शयनयान श्रेणी के 12 कोच एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


03255/03256 पटना-आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल (सप्ताह में दो दिन): अब गाड़ी संख्या 03255 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 03.10.2024 से 14.11.2024 तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार को पटना से तथा गाड़ी संख्या 03256 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 04.10.2024 से 15.11.2024 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को आनंद विहार से चलाई जाएगी। विदित हो कि गाड़ी संख्या 03255 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल पटना से 22.20 बजे खुलकर अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार पहुंचती है।

वापसी में गाड़ी संख्या 03256 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल आनंद विहार से 23.20 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 17.20 बजे पटना पहुंचती है। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जं, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रूकती है। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 01 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 04 कोच, तृतीय इकॉनोमी वातानुकूलित श्रेणी के 05 कोच, शयनयान श्रेणी के 08 कोच एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच हैं।

03257/03258 दानापुर-आनंद विहार-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल (सप्ताहिक): गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 06.10.2024 से 10.11.2024 तक प्रत्येक रविवार को दानापुर से तथा गाड़ी संख्या 03258 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 07.10.2024 से 11.11.2024 तक प्रत्येक सोमवार को आनंद विहार से चलायी जाएगी।

विदित हो कि गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल दानापुर से 07.30 बजे खुलकर अगले दिन 00.30 बजे आनंद विहार पहुंचती है। वापसी में गाड़ी संख्या 03258 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल आनंद विहार से 05.00 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए उसी दिन 20.45 बजे दानापुर पहुंचती है। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जं, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रुक रही है। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 01 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03 कोच, शयनयान श्रेणी के 11 कोच एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच हैं।

03215/03216 पटना-थावे-पटना एक्सप्रेस स्पेशल (प्रतिदिन): गाड़ी संख्या 03215 पटना-थावे एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 01.10.2024 से 31.12.2024 तक प्रतिदिन पटना से तथा गाड़ी संख्या 03216 थावे-पटना एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 01.10.2024 से  31.12.2024 तक प्रतिदिन थावे से परिचालित की जायेगी। 


विदित हो कि गाड़ी संख्या 03215 पटना-थावे एक्सप्रेस स्पेशल पटना से 12.10 बजे खुलकर उसी दिन 17.40 बजे थावे पहुंचती है । वापसी में, गाड़ी संख्या 03216 थावे-पटना एक्सप्रेस स्पेशल थावे से 18.25 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए उसी दिन 23.45 बजे पटना पहुंचती है ।  यह स्पेशल अप एवं डाउन दिशा में फुलवारी शरीफ, पाटलिपुत्र, दिघवारा के रास्ते परिचालित की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed