{"_id":"6793a8c5f4fa7e659800264d","slug":"hajipur-train-news-changes-in-operation-of-these-trains-arrangement-was-made-for-urs-bihar-train-status-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलयात्री कृपया ध्यान दें: इन ट्रेनों के परिचालन में हुआ बदलाव, उर्स मेला के लिए यह व्यवस्था; देखें शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलयात्री कृपया ध्यान दें: इन ट्रेनों के परिचालन में हुआ बदलाव, उर्स मेला के लिए यह व्यवस्था; देखें शेड्यूल
Fri, 24 Jan 2025 08:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 24 Jan 2025 08:20 PM IST
सार
Hajipur Train News: कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। वहीं, उर्स मेला के लिए भी कुछ व्यवस्था की गई है। जबकि धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धनबाद मंडल के गझंडी-कोडरमा-हीरोडीह-सरमाटांड़ के बीच 26.01.2025 से 31.01.2025 तक रेल विकासात्मक कार्य के लिए प्री एनआई/एनआई कार्य के मद्देनजर आरा और रांची के मध्य चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 18639 आरा-रांची एक्सप्रेस को 26.01.2025 और 28.01.2025 को आरा से एक घंटे पुनर्निर्धारित समय पर चलाया जाएगा।
उर्स मेला के अवसर पर चिचाकी स्टेशन पर अस्थायी रूप से रुकेंगी तीन जोड़ी ट्रेनें
रेलवे द्वारा अजमेर शरीफ में उर्स मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए 05.02.2025 से 19.02.2025 तक तीन जोड़ी ट्रेनों का चिचाकी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी संख्या 18625/26 पूर्णिया कोर्ट-हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 13151/52 कोलकाता-जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 13307/08 धनबाद-फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस 05.02.2025 से 19.02.2025 तक चिचाकी स्टेशन पर दो-दो मिनट के लिए रुकेगी।
विज्ञापन
धनबाद-जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब 30 मार्च तक
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कोडरमा-गया-डीडीयू-प्रयागराज जं.-दिल्ली के रास्ते धनबाद और जम्मूतवी के बीच चलाई जा रही गाड़ी संख्या 03309/03310 धनबाद-जम्मूतवी-धनबाद स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में बढ़ोतरी की गई है। विस्तारित अवधि के साथ अब इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30.03.2025 तक किया जाएगा।
गाड़ी सं. 03309 धनबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल अब 29.03.2025 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को धनबाद से जम्मूतवी के लिए चलाई जाएगी। इसी तरह गाड़ी सं. 03310 जम्मूतवी-धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल 30.03.2025 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार और रविवार को जम्मूतवी से धनबाद के लिए चलाई जाएगी।