{"_id":"66ddbed3412653931c0b2a86","slug":"hajipur-news-youth-died-after-being-hit-by-uncontrolled-tractor-villagers-protested-by-keeping-body-on-road-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सारण में ट्रैक्टर मिठाई दुकान में टक्कर मार सड़क पर पलटा, एक युवक की मौत, ग्रामीणों ने जाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सारण में ट्रैक्टर मिठाई दुकान में टक्कर मार सड़क पर पलटा, एक युवक की मौत, ग्रामीणों ने जाम की सड़क
Sun, 08 Sep 2024 08:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 08 Sep 2024 08:42 PM IST
सार
saran News: सारण में एनएच-19 पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस को जाम हटाने के लिए छह घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सारण से गाजीपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय हाइवे-19 के गोदना मोड़ पर रविवार को एक दर्दनाक घटना घटित हो गई। रिविलगंज नगर पंचायत के गोदना मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक मिठाई दुकान में टक्कर मारते हुए सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में मिठाई दुकान के सामने खड़े युवक अंगद कुमार साह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे तत्काल स्थानीय सीएचसी रिविलगंज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, हादसे में चालक भी आंशिक रूप से जख्मी हुआ है।
विज्ञापन
घटना के बाद, मृतक के परिवार और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रिविलगंज थानाध्यक्ष सुभाष पासवान, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार राय और सदर एसडीपीओ राज किशोर सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, ग्रामीण उचित मुआवजे, दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी और एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
लंबी बातचीत और मान-मनौव्वल के बाद प्रशासन ने ग्रामीणों को शांत किया। लगभग छह घंटे बाद यातायात व्यवस्था को बहाल किया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी। अंगद कुमार साह का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन