फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Hajipur News: High speed vehicle hits woman constable, seriously injured; accused driver absconding

Bihar News: तेज रफ्तार वाहन ने महिला कांस्टेबल को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल; आरोपी चालक फरार

Tue, 05 Nov 2024 08:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 05 Nov 2024 08:55 PM IST
सार

Hajipur News: घायल कांस्टेबल स्वीटी कुमारी के एक साथी पुलिसकर्मी ने बताया कि सदर थाना में जगह की कमी के कारण उन्हें पुलिस लाइन से ड्यूटी पर आना-जाना पड़ता था। घटना के वक्त वह अपनी नियमित सुबह की गश्त के लिए सदर थाना जा रही थीं।

विज्ञापन
Hajipur News: High speed vehicle hits woman constable, seriously injured; accused driver absconding
अस्पताल में भर्ती घायल कांस्टेबल स्वीटी कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाजीपुर के सदर थानाक्षेत्र के दिघी इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार वाहन ने ड्यूटी पर जा रही महिला कांस्टेबल को टक्कर मार दी। घटना में महिला कांस्टेबल स्वीटी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, महिला कांस्टेबल स्वीटी कुमारी हाजीपुर सदर थाना में तैनात हैं। वह अपनी गश्ती ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन से निकलकर पैदल सदर थाना जा रही थीं। जब वह NH-22 को पार कर रही थीं, अचानक एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि स्वीटी कुमारी सड़क पर गिर पड़ीं और मौके पर ही बुरी तरह घायल हो गईं। घटना के बाद वाहन चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

 
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्वीटी कुमारी को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, स्वीटी कुमारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उनकी हालत पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्वीटी कुमारी के एक साथी पुलिसकर्मी ने बताया कि सदर थाना में जगह की कमी के कारण उन्हें पुलिस लाइन से ड्यूटी पर आना-जाना पड़ता था। घटना के वक्त वह अपनी नियमित सुबह की गश्त के लिए सदर थाना जा रही थीं। साथी पुलिसकर्मी ने बताया कि स्वीटी कुमारी अपने काम के प्रति बेहद समर्पित हैं और हमेशा समय पर ड्यूटी पर पहुंचती थीं।

 
सदर थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed