फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Govt teacher murder case: Girlfriend hatched horrific conspiracy with new lover, 3 arrested

सरकारी शिक्षक हत्याकांड: प्रेमिका ने नए प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, तीन गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता फरार

Tue, 08 Jul 2025 11:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 08 Jul 2025 11:10 PM IST
सार

Govt teacher murder case: पुलिस ने कहा कि सरकारी शिक्षक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। हत्या में एक महिला सहित चार लोग शामिल थे। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता राहुल कुमार की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Govt teacher murder case: Girlfriend hatched horrific conspiracy with new lover, 3 arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में स्थित चिकना चौर में तीन दिन पहले हुए सरकारी शिक्षक गुड्डू लाल ठाकुर हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। यह पूरी वारदात प्रेम और विश्वासघात की उस खौफनाक कहानी को उजागर करती है, जिसमें प्रेमिका ने ही अपने नए प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर पुराने प्रेमी की हत्या करवा दी।

विज्ञापन

 
गांव की महिला से चल रहा था प्रेम संबंध, बीच में आया दूसरा प्रेमी
दरअसल, शिक्षक गुड्डू लाल ठाकुर का साहेबगंज थाना क्षेत्र के दरिया छपरा की रहने वाली ममता देवी से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच काफी समय से नजदीकियां थीं। लेकिन इसी दौरान ममता का झुकाव राहुल कुमार नामक युवक की ओर हो गया। जब गुड्डू को इस बात की भनक लगी, तो वह ममता को राहुल से मिलने-जुलने से मना करने लगा। इससे दोनों के बीच तनाव और झगड़े बढ़ने लगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar : बहुचर्चित खेमका हत्याकांड मामले पर कटघरे में घिरता नजर आया पुलिसिया अनुसंधान; साउंड क्लिप पर भी सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन जुलाई की रात को रची गई हत्या की योजना
ममता ने गुड्डू से पीछा छुड़ाने के लिए अपने नए प्रेमी राहुल कुमार के साथ मिलकर एक भयानक षड्यंत्र रच डाला। राहुल ने अपने दो साथियों कमलेश और सोनू कुमार को भी इसमें शामिल कर लिया। योजना के तहत तीन जुलाई की रात को ममता ने गुड्डू को चिकना चौर बुलाया। वहां पहले से मौजूद कमलेश और सोनू ने जैसे ही गुड्डू को देखा, तीनों ने मिलकर धारदार दबिया से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
 
तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों से पुलिस ने खोली गुत्थी
घटना की जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों की पहचान कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में ममता देवी, कमलेश और सोनू कुमार शामिल हैं। वहीं, मुख्य साजिशकर्ता राहुल कुमार अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापामारी जारी है।
 
हत्या में प्रयुक्त बाइक और दो मोबाइल किए गए जब्त
गिरफ्तार आरोपियों से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर पूरे षड्यंत्र की कड़ियों को जोड़ रही है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

 
पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी महिला ममता देवी का पति शिवनाथ महतो प्रदेश में मजदूरी करता है, जबकि ममता का गांव में कई पुरुषों से संपर्क है। उसके मोबाइल में कई युवकों के नंबर मिले हैं। आशंका है कि वह युवकों को प्रेमजाल में फंसाकर आर्थिक दोहन करती थी। यह भी जांच का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- Bihar: बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड का मामला, पति-पत्नी एक किलो सोने के साथ गिरफ्तार; मास्टरमाइंड धराया
 
‘जल्द पकड़ा जाएगा मुख्य आरोपी’
ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि सरकारी शिक्षक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। हत्या में एक महिला सहित चार लोग शामिल थे। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता राहुल कुमार की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed