फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Girls returning from exams suddenly fainted

Bihar News: परीक्षा देकर लौट रही छात्राएं अचानक हुई बेहोश, मामला हैरान कर देने वाला, यहां जानें

Thu, 22 Feb 2024 11:31 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 22 Feb 2024 11:31 AM IST
सार

Bihar News: मुजफरपुर जिले में देर शाम एक मैट्रिक परीक्षा केंद्र से परीक्षा देने के बाद घर लौट रही कई छात्राओं की तबियत अचानक बिगड़ने लगी। जिसके बाद सड़क से लेकर अस्पताल तक अफरातफरी का माहौल बन गया। कई छात्राओं की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
Girls returning from exams suddenly fainted
छात्राओं का हाल पूछते आला अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के मैट्रिक केंद्र से परीक्षा देकर निकली छात्राएं ऑटो में सवार घर जा रही थी। इस दौरान दर्जनों की संख्या में इन छात्राओं की तबियत अचानक बिगड़ने लगी। जिसके बाद वहां अफरातफरी की स्थिति बन गई थी।आनन फानन में सभी को स्थानीय लोगों और परिजन के सहयोग से जिला सदर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। जहां सभी को इलाज हेतु भर्ती कराया गया। हालांकि कुछ देर इलाज के बाद कुछ छात्राएं ठीक होने लगी। वहीं मामले की जानकारी के बाद गांव से परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


खराब पेयजल की बात बताई
जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने छात्राओं से पूरे मामले का जानकारी ली। पूछने पर पता चला तो किसी ने खराब पानी होने की शिकायत की तो किसी ने सफोकेशन की बात बताई।
विज्ञापन


मामले की जांच शुरू
फिलहाल जिन छात्राओं की तबियत में सुधार हुआ है, उन्हें इलाज के बाद घर वापस भेज दिया गया है। बता दें कि सभी छात्रा मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के मदारीपुर कर्ण के आरके हाई स्कूल की थी, जिनका परीक्षा केंद्र शहर के चंदवारा स्थित एमएसएकबी केंद्र में था। फिलहाल छात्राओं की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed