{"_id":"690ed923604c8c9dd90ed8b0","slug":"father-alleges-son-in-law-killed-daughter-after-chhath-puja-threat-muzaffarpur-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: छठ के बाद बेटी की हत्या! पिता ने लगाया दामाद पर आरोप, कहा- धमकी देकर गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: छठ के बाद बेटी की हत्या! पिता ने लगाया दामाद पर आरोप, कहा- धमकी देकर गया था
Sat, 08 Nov 2025 01:03 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:03 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रानी देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने दामाद अमरजीत सहनी पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रानी देवी (पति अमरजीत सहनी) के रूप में हुई है। परिजनों ने रानी देवी के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मृतका के पिता मोती सहनी ने बताया कि छठ पूजा के दौरान उनकी बेटी मायके आई हुई थी। इस दौरान दामाद अमरजीत भी घर आया था और उसने बेटी को धमकाया था। छठ पूजा खत्म होने के चार दिन बाद बेटी अपने ससुराल लौटी थी, जिसके अगले ही दिन उसकी मौत की सूचना मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद अक्सर रानी देवी के साथ मारपीट करता था और अब उसने उसकी हत्या कर दी है।
पढ़ें: '2005 से पहले आपदा प्रबंधन था मजाक, अब संकट में राहत पहुंचाना प्राथमिकता', नीतीश ने गिनवाए काम
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि जब वे ससुराल पहुंचे तो घर के सभी लोग फरार थे और रानी देवी का शव घर के अंदर पड़ा मिला। परिवार के सदस्यों और बच्चों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामले पर मुसहरी थाना प्रभारी ने बताया कि “घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।”