फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Former Union Minister opposed liquor ban law in Bihar, said- young generation is getting ruined

Bihar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया बिहार में शराबबंदी कानून का विरोध, कहा- बर्बाद हो रही है युवा पीढ़ी

Mon, 24 Mar 2025 12:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 24 Mar 2025 12:55 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने बिहार में शराबबंदी कानून का विरोध करते हुए इसे युवा पीढ़ी के लिए हानिकारक बताया और इसे तत्काल हटाने की मांग की। भोजपुर के सरैयां में किसान संगठन के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शराबबंदी से युवा नशे और अवैध धंधों में लिप्त हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar News: Former Union Minister opposed liquor ban law in Bihar, said- young generation is getting ruined
बिहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले के सरैयां स्थित भीखम दास के मठिया प्रांगण में किसान संगठन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरा से भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिंह ने बिहार में लागू शराबबंदी कानून का खुलकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। आज के युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं और शराब के अवैध धंधे में भी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने इसे युवा पीढ़ी के लिए हानिकारक बताते हुए शराबबंदी को तत्काल हटाने की मांग की।

विज्ञापन


आरके सिंह ने कहा कि शराबबंदी कानून के कारण पुलिस-प्रशासन का ध्यान शराब माफियाओं को पकड़ने में ही लगा रहता है, जिससे अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन शराब तस्करों को पकड़ने में व्यस्त हो जाता है, जिससे कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News : पीएम आवास योजना से 75295 को मिली पहली किस्त: किन्हें, क्यों और कैसे मिली कितनी राशि?
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में किसानों ने अपनी जमीन से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। इस पर आरके सिंह ने तत्काल जिलाधिकारी से फोन पर बात कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने सरैयां में महिला महाविद्यालय खोलने और सरैयां बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग पर भी सहमति जताई।


इस दौरान आरके सिंह ने वर्तमान सांसद सुदामा प्रसाद पर निशाना साधते हुए उन्हें निकम्मा और चरित्रहीन करार दिया। उन्होंने कहा कि सांसद आरा स्टेशन के नाम बदलने का प्रस्ताव जान-बूझकर लाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद का काम केवल शगूफा छोड़कर समाचारों में बने रहना है, जबकि विकास के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया जा रहा।

कार्यक्रम के दौरान आरके सिंह ने किसानों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया और क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि वह हमेशा जनता के साथ खड़े हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed