फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Hindu Swabhiman targeted BJP party, warned for election 2025 Baliyadih Jamui issue

Bihar : हिंदू स्वाभिमान ने भाजपा पर लगाये गंभीर आरोप, कहा- ये सब चुनावी और राजनैतिक हिंदू हैं; चेतावनी भी दी

Mon, 24 Mar 2025 10:56 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 24 Mar 2025 10:56 AM IST
सार

Bihar: भाजपा के नेता चुनावी और राजनैतिक हिंदू हैं। यह लोग 5 साल वाले नहीं, बल्कि 1 साल वाले हिंदू हैं। ये लोग बरसाती मेंढक हैं। यह विपक्ष नहीं  बल्कि भाजपा समर्थित एक संगठन कह रहा है। कई गंभीर आरोप लगाते हुए  भाजपा के खिलाफ नोटा करवाने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
Bihar News : Hindu Swabhiman targeted BJP party, warned for election 2025 Baliyadih Jamui issue
भाजपा कार्यालय में विरोध जताते हुए हिन्दू स्वाभिमान के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

रविवार को अचानक भाजपा के प्रदेश कार्यालय में हिन्दू स्वाभिमान के कार्यकर्ता पहुँच गये। उनका कहना था कि उनपर हमला किया गया था, लेकिन हमला करने वालों को छोड़कर हलोगों पर ही पुलिस ने केस कर दिया है, जो उचित नहीं है। इसलिए भाजपा के वरिष्ठ नेता हमारा न्याय करें। उनका यह भी कहना था कि उप मुख्यमंत्री की बात का वजन  एसपी भी नहीं देते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेता सिर्फ राजनैतिक नेता हैं, इनका कोई वजूद नहीं है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police : दो किलो लहसुन और पांच सौ रुपये में बिकी पुलिस, लापता बेटे को ढूंढने की मांगी कीमत
विज्ञापन


भाजपा के लोग चुनावी और राजनैतिक हिंदू हैं, पांच साल वाले नहीं एक साल वाले हैं
हिंदू स्वाभिमान के बिहार के प्रान्त प्रमुख माधव लाल कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता चुनावी हिंदू हैं, राजनैतिक हिंदू हैं। यह लोग पांच साल वाले हिंदू नहीं हैं, बल्कि एक साल वाले हिंदू हैं। ये लोग बरसाती मेंढक हैं। अगर इनको हिंदू समाज से मतलब होता, तो गली-गली में गाय कट रही है, लेकिन इन लोगों के सीने में दर्द नहीं है फिर कैसे हिंदू है यह लोग। अगर गाय नहीं बचेगी तो महादेव का अभिषेक किसके दूध से करेंगे। जब गाय ही नहीं बचा पा रहे तो भारत को क्या बचा लेंगे? हिंदू बच जाएगा क्या देश में? माधव लाल कश्यप ने कहा कि यह लोग हिंदूवादी विषयों पर राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा के प्रदेश कार्यालय में किया प्रदर्शन 
यह दुःख की बात है कि जो हमारे नाम पर वोट लेते हैं हम उनके सामने आकर अपना गला फाड़ रहे हैं, फिर भी हमारी बातों को कोई सुन नहीं रहा है। मेरे साथ एक संगठित गुट ने हमला किया, हमारे कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए, लेकिन उलटे हमला करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई बल्कि हमलोगों को ही आरोपी बनाकर हमारे विरुद्ध केस किया गया। फिर घटना के दो दिन बाद 18 फरवरी को हमलोग दिलीप जायसवाल जी से मिले और उनको खून से लिखा हुआ पत्र दिए। अगली मुलाक़ात हम लोग लखीसराय में विजय सिंह जी से किये और उनको भी खून से लिखा हुआ पत्र सौंपे। हालांकि उस समय दिलीप जायसवाल और विजय सिन्हा ने एसपी को फोनकर खूब फटकार लगाई, लेकिन इसके बाद भी एसपी पर कोई असर नहीं हुआ और उसने कोई कार्रवाई नहीं की।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: महिला की पीट-पीटकर हत्या, महज 4500 रुपये को लेकर हुआ था विवाद, जानिए पूरा मामला

भाजपा के नेताओं का नहीं है कोई वैल्यू 
माधव लाल कश्यप ने कहा कि एसपी ने इन लोगों को कोई वजन नहीं दिया। एसपी ने भी उसी तरह से कह दिया कि- ठीक है सर देखते हैं क्या कर सकते हैं, इसके बाद एसपी ने कुछ नहीं किया। एसपी की नजर में इन लोगों का कोई वैल्यू नहीं है। बिहार के उपमुख्यमंत्री का वैल्यू नहीं है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं, बिहार सरकार में वह राजस्व मंत्री हैं इसके बाद भी इनकी बातों को एसपी नहीं मानता है। क्यों कि इनका कोई वैल्यू नहीं है। ऐसे में आम जनमानस की क्या स्थिति होगी यह खुद अपने आप में समझा नजा सकता है। प्रान्त प्रमुख माधव लाल कश्यप ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कार्यालय से अगर फोन जाता है या कोई मंत्री फोन करता है तो सिटी एसपी के ऑफिस में कोई फोन नहीं उठाता है, यह स्थिति है। कहीं इन लोगों का कोई वजह नहीं है। अपना तबज्जो यह लोग खुद गिरा रहे हैं। कुछ दिन हम लोग विपक्ष में रहेंगे और अपनी स्थिति को मजबूत करेंगे। सत्ता लोलुपता अगर हमेशा रखेंगे तो कंप्रोमाइज तो करना पड़ेगा।



क्या है घटना यह भी जानिये 
माधव लाल कश्यप ने घटना के संबंध में बताया कि 16 फरवरी को हनुमान चालीसा पढ़कर लौट रहे हिन्दू स्वाभिमान के काफिले पर एक पक्ष ने हमला किया था, जिसमें प्रान्त उपाध्यक्ष नीतीश शाह गंभीर रूप से घायल हो गये। कई कार्यकर्ता आंशिक रूप से घायल भी हुए थे। यह घटना जमुई के बलियाडीह की है, जब ये लोग उधर से गुजर रहे थे। इस घटना के 1 महीने बीत जाने के बाद भी हिन्दू स्वाभिमान के कार्यकर्ताओं को लेकर भाजपा के किसी नेताओं ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। संगठन की दर्जनों गाड़ियां झाझा थाने में जब्त हैं, जबकि वो गाड़ियां हमले में क्षतिग्रस्त हुई थी। जमुई पुलिस अपनी नाकामी छुपाने के लिये संगठन के लोगों को फंसा रही है।

यह खबर भी पढिये -Bihar : राजद के साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर साधी चुप्पी, वक्त पर करेंगे फैसला; कांग्रेस नेता ने क्यों कहा ऐसा

समय देकर नहीं मिले उपमुख्यमंत्री 
संगठन ने शांतिपूर्ण तरीके से भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां से उनको सम्राट चौधरी के पास जाने की बात कही गई। इस संबंध में माधव लाल कश्यप ने  अमर उजाला को बताया कि हमलोगों को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने का समय दिया गया था, लेकिन उनके पास हमलोगों से मिलने के लिए समय नहीं था। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का शाम के पांच बजे से लेकर सात बजे तक इंतजार किया। 5-10 मिनट कह कहकर दो घंटे तक मुझे इंतजार कराया गया और अंत में हमलोग थक कर वापस लौट गये। 

यह खबर भी पढिये -Bihar News: हत्या से आक्रोशित लोगों ने किया बवाल, पुलिसकर्मी को भी पीटा; इस सड़क को भी कर दिया जाम

बिहार में भाजपा के विरोध में चलेगा नोटा अभियान 
माधव लाल कश्यप ने कहा कि अब अगर हमलोगों को न्याय नहीं मिलता है तो हम जमुई कुच का आह्वान करेंगे और पूरे जमुई में चक्काजाम करके जेल भरो आंदोलन चलायेंगे।
प्रान्त उपाध्यक्ष नीतीश शाह को भी पुलिस गिरफ्तार करने के लिये दो इस्तेहार निकाल चुकी है, जबकि वो अभी भी चेन्नई के एक अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं। हिन्दू हेल्पलाइन प्रमुख मनीष कुमार ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि येलोग बस चुनावी हिन्दू हैं। चुनाव के बाद ये हिन्दुओं के दमन में उग जाते हैं। प्रवक्ता दिव्य राज विनायक ने कहा कि अब समय आ गया जब हिन्दू समाज को भाजपा के इन बरसाती मेढकों का रंग पहचानकर उनका बहिष्कार करना चाहिये। अगर भाजपा ने बलियाडीह मुद्दे पर हमारा साथ नहीं दिया तो हम आने वाले चुनाव में पूरे बिहार में भाजपा के विरोध में नोटा अभियान चलाएंगे।

                 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed