{"_id":"6a49441cc2dbe7ad1e0b2593","slug":"east-champaran-mob-lynching-caste-tension-after-bharat-tiwari-case-motihari-bihar-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1371-4468401-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : जब तक मरा नहीं, तब तक मारा, पानी मांगा तो... ; एक जाति की भीड़ ने किसान की जान ली, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : जब तक मरा नहीं, तब तक मारा, पानी मांगा तो... ; एक जाति की भीड़ ने किसान की जान ली, जांच शुरू
Sat, 04 Jul 2026 11:14 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:14 PM IST
सार
पूर्वी चंपारण के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सिसवा मंगल गांव में खेत से मिट्टी कटाई के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शिकायत के अनुसार, किसान रामबिहारी पांडेय पर लाठी, कुदाल और लोहे की रॉड से हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने घायल किसान के हाथ बांधकर बाइक से पूरे गांव में घसीटा और बाद में उन्हें मुखिया के दरवाजे पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
घायलावस्था में अचेत पड़े किसान रामबिहारी पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Motihari News: पूर्वी चंपारण के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सिसवा मंगल गांव में महज खेत से मिट्टी कटाई के विवाद ने ऐसा खूनी मोड़ ले लिया कि एक किसान की जान चली गई। मृतक के बेटे के आवेदन के अनुसार, दबंगों ने खेत में काम कर रहे किसान पर लाठी, कुदाल और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर अधमरा कर दिया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने घायल किसान के दोनों हाथ रस्सी से बांध दिए और बाइक में बांधकर पूरे गांव में घसीटते हुए मुखिया के दरवाजे पर फेंक दिया। स्थानीय सूत्रों की माने तो जब घायल किसान रामबिहारी पांडेय मुखिया के दरवाजे पर था और घायलावस्था में पानी मांग रहा था तो लोगों ने उसे पेशाब पिलाया है। गाँव में चर्चा है कि भरत तिवारी इनकाउंटर प्रकरण को मुद्दा बनाए जाने से गुस्से में इस तरह एक जाति विशेष की भीड़ ने घटना को अंजाम दिया है।
रास्ते में हुई मौत
रामबिहारी पांडेय को पीटा गया और बाइक में बांधकर पूरे गांव में घसीटा गया । वहीं घायलावस्था में अचेत पड़े किसान को इलाज के लिए मोतिहारी ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र धीरज कुमार पाण्डेय ने पचपकड़ी थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनके पिता रामबिहारी पाण्डेय 25 जून की सुबह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे 10 नामजद और 5 से 7 अज्ञात लोग हथियारों से लैस होकर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। लगातार वार होने से रामबिहारी पाण्डेय खेत में ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।
आवेदन के मुताबिक, हमलावरों ने घायल किसान के हाथ बांधकर उन्हें घसीटते हुए गांव में ले जाकर सार्वजनिक रूप से फेंक दिया। हथियारों से लैस आरोपियों के खौफ के कारण कोई भी ग्रामीण बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। बाद में कुछ लोगों की मदद से घायल को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शिकायत में हत्या बताई गई वजह
शिकायत में हत्या की वजह भी बताई गई है। आरोप है कि घटना से दो दिन पहले आरोपियों ने रामबिहारी पाण्डेय के खेत से करीब 50 ट्रैक्टर मिट्टी कटवाकर बेच दी थी। इस पर मृतक ने विरोध किया और शिकायत की थी। इसी रंजिश में योजनाबद्ध तरीके से उनकी हत्या कर दी गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या, साजिश और अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि आवेदन में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के हैं। मामले की वास्तविकता पुलिस जांच और अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट होगी। वहीं इस पूरे मामले में सिकरहना के एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में यह घटना घटी है। मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और अन्य की गिरफ्तारी केलिए छापेमारी जारी है।