फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   East Champaran Lok Sabha Seat: BJP MLA Pramod Kumar says RJD put forward VIP party after not getting candidate

LS Polls: पूर्वी चंपारण सीट VIP को मिलने पर BJP बोली- RJD को पहलवान नहीं मिला, इसलिए ब्रांच पार्टी को किया आगे

Sat, 06 Apr 2024 07:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 06 Apr 2024 07:09 PM IST
सार

East Champaran Lok Sabha Seat: भाजपा नेता प्रमोद कुमार ने कहा कि महागठबंधन पूर्वी चंपारण लोक सभा सीट से किसी को भी उतार दे, कोई फर्क नहीं पड़ता है। बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता उन्हें हराने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन
East Champaran Lok Sabha Seat: BJP MLA Pramod Kumar says RJD put forward VIP party after not getting candidate
भाजपा दिवस के कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेता तथा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की पूर्वी चंपारण लोक सभा सीट वीआईपी के खाते में जाने के बाद मोतिहारी की राजनीति गर्म हो गई है। सीट के वीआईपी कोटे में जाने के बाद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रमोद कुमार ने कहा कि राजद में पहलवान की कमी हो गई है। इसलिए मुख्य पार्टी पीछे हो गई है और ब्रांच पार्टी को आगे किया है।

विज्ञापन

 
राधामोहन से मुकाबले के लिए पहलवान नहीं मिला
दरअसल, बीजेपी नेता लड्डू सिंह के नेतृत्व में भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार वहां पहुंचे थे। इसी बीच पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जुबानी हमला बोला। विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि इंडिया गठबंधन में पहलवान नहीं मिल रहा है, जो मोतिहारी में आकर राधामोहन सिंह से मुकाबला कर सके। इसलिए पहलवान नहीं मिला तो मुख्य पार्टी पीछे हट गई और ब्रांच पार्टी को यह जगह दे दी गई है।
विज्ञापन

 
कोई भी आकर यहां से लड़े, मिलेगी हार
भाजपा नेता प्रमोद कुमार ने कहा कि महागठबंधन पूर्वी चंपारण लोक सभा सीट से किसी को भी उतार दे, कोई फर्क नहीं पड़ता है। बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता उन्हें हराने के लिए तैयार है। वह चाहे राहुल गांधी हों, सोनिया गांधी हों या तेजस्वी यादव हों, कोई फर्क नहीं पड़ता है। राधामोहन सिंह चार लाख से अधिक मतों से चुनाव जीत कर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed