फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Devotees played Holi with Gulal and flowers with Baba Garibnath.

Bihar News: बाबा गरीबनाथ संग भक्तों ने खेली गुलाल और फूलों की होली, लंबे अरसे से चली आ रही परंपरा

Thu, 21 Mar 2024 12:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Mar 2024 12:57 PM IST
सार

Bihar News: बिहार का देवघर कहे जाने वाले बाबा गरीबनाथ धाम में भक्तों ने बाबा संग जमकर होली खेली है। बता दें कि फागुन माह पर रंगभरी एकादशी के अवसर पर बाबा मंदिर के प्रांगण और गर्भ गृह में मंदिर के पुजारियों और आए हुए श्रद्धालुओं ने हाथ में लिए गुलाल और कई तरह के फूलों से होली खेली है। इस दौरान हर हर महादेव के नारे से बाबा नगरी गरीबनाथ धाम गूंज उठी। 

विज्ञापन
Devotees played Holi with Gulal and flowers with Baba Garibnath.
बाब गरीबनाथ संग भक्तों ने खेली गुलाल और फूलों की होली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश और दुनिया भर में होली पर्व की धूम है और इस दौरान भगवान कैसे अपने भक्त से अछूते रहेंगे। देश भर के कई मंदिरों में जाकर भक्त की होली खेले जाने की परंपरा कायम है और भक्त भी खूब भाव विभोर होकर होली खेलते हुए दिख रहे हैं। वहीं उत्तर बिहार की सुप्रसिद्ध बाबा गरीब नाथ मंदिर जिसको बिहार के देवघर की संज्ञा प्राप्त है। अपने भक्त से कैसे अछूते रहेगें। इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। सभी ने एक साथ फागुन के गीतों पर खूब मस्ती की और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली खेली।

विज्ञापन


रंगों का है महत्व
मंदिर के प्रधान पुजारी विनय पाठक ने कहा कि रंगभरी एकादशी का इस फागुन माह में विशेष महत्व है। यह होली ईश्वर संग खेलने की भी एक परंपरा है और आज भी इसका निर्वहन कर रहे हैं। इसके लिए यहां पर विशेष रूप में तैयारी की जाती है और बाबा गरीब नाथ के साथ में फूलों और गुलाल के साथ गीत गाते हुए होली खेली जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed