फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   delhi blast bihar police high alert security check hajipur railway station election final phase

Bihar News: दिल्ली धमाके के बाद बिहार में पुलिस अलर्ट, हाजीपुर जंक्शन पर सख्त जांच अभियान शुरू

Tue, 11 Nov 2025 07:57 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 11 Nov 2025 07:57 AM IST
सार

दिल्ली धमाके के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बीच पुलिस हाई अलर्ट पर है।

विज्ञापन
delhi blast bihar police high alert security check hajipur railway station election final phase
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में हुए धमाके के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने का आदेश जारी किया है। इसके बाद बिहार में पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी बीच, बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान को लेकर पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।
विज्ञापन


इसी क्रम में हाजीपुर रेलवे जंक्शन पर पुलिस की टीम लगातार जांच अभियान चला रही है। यात्रियों के सामानों की गहन जांच की जा रही है, वहीं स्टेशन परिसर में संदिग्ध रूप से घूमने वाले लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Delhi Blast News Live: ब्लास्ट में नौ की मौत, करीब 40 घायल; पीएम मोदी ने गृह मंत्रालय से ली धमाके की जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के जवान स्टेशन पर माइकिंग के जरिए लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि दिल्ली धमाके के बाद बिहार में भी सुरक्षा के सभी इंतजाम पुख्ता किए गए हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed