{"_id":"68021bb21543c768fa05100e","slug":"declaration-of-war-wedding-stage-during-garland-ceremony-in-motihari-bride-and-groom-relatives-got-into-fight-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के स्टेज पर जंग का एलान: जयमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच जमकर चले लात घूंसे, इतने...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के स्टेज पर जंग का एलान: जयमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच जमकर चले लात घूंसे, इतने...
Fri, 18 Apr 2025 03:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 18 Apr 2025 03:00 PM IST
सार
Kicks and Punches Were Exchanged During Jaimala Ceremony: शादी की रस्मों के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि पूरी बारात में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जयमाला का कार्यक्रम हो ही रहा था कि इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। गजब तो यह हुआ कि इतने में ही पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
नकरदेई थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी में एक शादी समारोह उस वक्त रण क्षेत्र बन गया, जब वर-वधू विवाह से पूर्व जयमाला के मंच पर एकत्रित हुए थे। दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ मंच पर दूल्हे को माला पहनाने के लिए तैयार खड़ी थी कि इतने में एक विवाद ने दोनों के परिजनों के बीच जूतम पैजार करा दिया। इसके बाद मंच पर मौजूद वर ने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, पूरा मामला मोतिहारी के नकरदेई थाना क्षेत्र स्थित सिरिसियामाल गांव की है। जहां के मुन्नीलाल साह के पुत्री की शादी रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नारीरगिर गांव के रहने वाले प्रमोद साह के पुत्र के साथ ठीक हुई थी। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। दरवाजे पर बारात आ गई, बारात का स्वागत भी हुआ। लेकिन जब स्टेज पर जयमाला शुरू हुआ तो फ़ोटो खींचने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते-देखते पूरा शादी स्थल रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। दोनों तरफ से लात घूंसे, जूता चप्पल चलना शुरू हो गया और वर पक्ष के परिजन बाराती को लेकर वहां से लौट गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, जहर देकर मारने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
लेकिन लड़की वालों ने दूल्हे को जबरन रोक लिया और शादी करने का दबाव बनाने लगे। लेकिन दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया। इतने में किसी ने इसकी सूचना स्थानीय नकारदेई थाना को दे दिया तो मौके पर पहुंची थाना ने दोनों पक्षों को बैठा कर विवाद को सुलझा दिया, तब जाकर शादी संपन्न हुई।
यह भी पढ़ें: अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर स्थिति में चल रहा इलाज
इस संबंध नकरदेई थानाध्यक्ष रामशरण साह ने बताया, शादी के दौरान फोटो सेशन को लेकर दोनों पक्षों मारपीट की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों के परिजनों की मध्यस्थता कर आपसी सहमति से पूरा विवाद सुलझ गया है।