{"_id":"67640848012fe5d4ff03eda8","slug":"crime-in-bihar-young-man-involved-in-land-business-was-shot-dead-in-broad-daylight-in-motihari-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime In Bihar: जमीन कारोबार से जुड़े युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, अब गैंगवार बढ़ने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime In Bihar: जमीन कारोबार से जुड़े युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, अब गैंगवार बढ़ने की आशंका
Thu, 19 Dec 2024 05:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 19 Dec 2024 05:20 PM IST
सार
बिहार के मोतिहारी में एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के जमीन कारोबार से जुड़ा होना बताया जा रहा है। फिलहाल, ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस घटना से गैंगवार बढ़ सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी पुलिस के लाख सुरक्षा के दावों को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े एक युवक को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर फरार हो गए। बताया जाता है कि रघुनाथपुर के लक्ष्मीपुर में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी है। वहीं, घायल युवक को बहुत ही गंभीर अवस्था में मोतिहारी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकीय जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान रढ़िया निवासी विवेक सिंह के रूप में किया गया है। मोतिहारी में हुई दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि युवक की पिछले महीना ही शादी झखड़ा गांव में हुई थी और यह बताया जाता है कि युवक जमीन का कारोबार करता था और एक कुख्यात अपराधी के पैसा का इन्वेस्टमेंट करता था।
विज्ञापन
वहीं, पूर्व में मृतक का कोई अपराधिक इतिहास नहीं रहा है। घटना को लेकर मोतिहारी पुलिस भी एक्टिव मोड में आ गई है, तुरंत अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम की गठन कर दी है। मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड टीम को घटना स्थल पर भेज दिया गया है। वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और परिजन इंसाफ की मांग करते हुए अपराधियों कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। वहीं, इस तरह दिनदहाड़े गोलीबाड़ी के घटना के बाद मोतिहारी में एक बार फिर गैंगवार शुरू होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन