फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Crime: Elderly rural doctor beaten to death in Sitamarhi, angry people blocked road

Crime: सीतामढ़ी में बुजुर्ग ग्रामीण चिकित्सक की पीट-पीट कर हत्या, गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क

Wed, 11 Sep 2024 09:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 11 Sep 2024 09:39 PM IST
सार

Sitamarhi News: मृतक के अमन कुमार सिंह ने बताया कि उनके पट्टेदारों ने लाठी-डंडे लेकर घर पर धावा बोल दिया, जिसमें खुद उनकी बांह टूट गई। जबकि उनके पिता बुरी तरह घायल हो गए। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Crime: Elderly rural doctor beaten to death in Sitamarhi, angry people blocked road
गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर जाम की सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में बुजुर्ग ग्रामीण चिकित्सक की पीट-पीट कर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना सहियारा थानाक्षेत्र के शाहपुर शीतलपट्टी पंचायत के वार्ड-14 बदुरी गांव की है। मृतक की पहचान थानाक्षेत्र के शाहपुर शीतलपट्टी पंचायत के वार्ड-14 बदुरी गांव निवासी दिवंगत चंद्रदेव सिंह के बेटे अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ऊर्फ हरि सिंह के रुप में की गई है। बताया जा रहा है कि पट्टेदारी को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था।

विज्ञापन


घटना को लेकर घायल अमन कुमार सिंह ने बताया कि उनके पट्टेदारों ने लाठी-डंडे लेकर घर पर धावा बोल दिया, जिसमें खुद उनकी बांह टूट गई। वहीं, अमन के पिता हरि सिंह बुरी तरह घायल हो गए। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


गांव में शव पहुंचते ही पुलिस के खिलाफ ग्रामीण आक्रोशित हो गए और टेंपो पर लदे शव को एनएच पर रखकर सिंगरहिया चौक जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर सहियार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस वाहन को अपने घेरे में ले लिया और हत्या में शामिल आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान थानाध्यक्ष कुंदन कुमार आक्रोशितों को समझाने में नाकामयाब रहे। वहीं, सूचना पर डीएसपी सदर रामकृष्ण ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। साथ ही परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर जाम को खत्म करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed